फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers announced: Government's Kumbhakarni sleep will break tractor march

किसानों का एलान: सरकार की कुंभकर्णी नींद तोड़ेगा ट्रैक्टर मार्च

Fri, 15 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced: Government's Kumbhakarni sleep will break tractor march
तीन कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के प्रति सरकार असंवेदनशील होने के साथ कुंभकर्णी निद्रा में है, लेकिन 17 को दादरी जिला मुख्यालय और 18 जनवरी को बाढड़ा में किसानों का ट्रैक्टर मार्च उसको हिलाकर रख देगा। इस बात का एलान कितलाना टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने किया। 21वें दिन भी दादरी और भिवानी जिले के किसानों को टोल प्लाजा पर कब्जा रहा।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर दोनों दिन चारों ओर ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आएंगे। वीरवार को नरसिंह डीपीई, गंगाराम श्योराण, रणधीर कुंगड़, रामफल देशवाल, मास्टर राजसिंह, जगराम सांगवान, सुरेश फौगाट ने धरने की संयुक्त अध्यक्षता की, जबकि मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस बीच लोक गायक व लेखक सुरेश मान और संजू सोनी ने देश प्रेम की रागिनियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर सुभाष यादव, नरेंद्र फौगाट, जगमिंद्र सांगवान, नरदेव अटेला, दिलबाग नीमड़ी, कृष्ण लेघा, रामेश्वर मोरवाला, सूबेदार सतबीर, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह, ज्ञानीराम, राजबीर, बिजेंद्र, मांगेराम, गुड्डू, सुरजभान, रामू, बलजीत, सुरेंद्र, महेंद्र जाखड़, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed