फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers angry over electricity and water crisis

Charkhi Dadri News: बिजली-पानी संकट से आक्रोशित किसानों में रोष

Wed, 19 Jun 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 19 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over electricity and water crisis
बाढड़ा में प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी।
बाढड़ा। नए नलकूप कनेक्शन जारी न करने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने सीएम नायब सिंह सैनी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुरेश दलाल को सौंपा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति बढ़ाकर बकाया मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

किसान भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि व्यवस्था को कमजोर कर पूंजीपतियों के हित में नीतियां बना रही है। यह कदम सही नहीं है। क्षेत्र के किसानों ने छह माह पहले बिजली नलकूप कनेक्शन के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि बिजली निगम में जमा करवाई थी। इसके बावजूद कनेक्शन जारी नहीं किए गए, जिससे किसानों में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

बिजली निगम किसानों को नए कनेक्शन देने के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर रहा है जबकि दूसरी तरफ किसानों के हितों के साथ जमकर खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे भोले-भाले किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के मुआवजा वितरण में जानबूझ कर देरी की जा रही है जिससे किसानों के सामने खाद-बीज का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि बिजली और पानी की कमी से नरमा, कपास के पौधे खराबे की भेंट चढ़ गए हैं। कृषि और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली-पानी की आपूर्ति कम की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट होने से लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।

सरपंच सचिन बडराई ने कहा कि गांवों में बिजली के अघोषित कटों की समस्या अधिक झेलनी पड़ रही है। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम सुरेश दलाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व सरपंच सुरेंद्र, पूर्व सरपंच गिरधारी, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, ब्रह्मपाल बाढड़ा, रणधीर हुई, ओमप्रकाश, करतार गोपी, ईश्वर सिंह, कमल सिंह हड़ौदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed