{"_id":"680a8087dac598af310124bf","slug":"farmers-and-ex-servicemen-organizations-took-out-a-candle-march-in-protest-against-the-pahalgam-incident-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-135829-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने पहलगाम घटना के रोष स्वरूप निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने पहलगाम घटना के रोष स्वरूप निकाला कैंडल मार्च
Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रोष प्रदर्शन करते भूतपूर्व सैनिक, किसान संगठनों के पदाधिकारी।
बाढड़ा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमला केे रोष स्वरूप क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, किसान व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कैंडल मार्च निकाला। क्रांतिकारी चौक पर पाक के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठनों ने राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री व गृह मंत्री के नाम मांग-पत्र भेजकर आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कठोर कदम उठाने की मांग की।
किसान भवन में हरियाणा एक्स सर्विसमेन लीग जिलाध्यक्ष राजेश श्योराण की अगुवाई में आयोजित रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व कैप्टन भीम सिंह द्वारका ने कहा कि भारत के पास विश्व की सबसे मजबूत सेना होने के बावजूद पाक की बार-बार की नापाक हरकतों पर लगाम लगाना जरूरी हो गया है।
पहलगाम की घटना ने पूरे विश्व को झकझोर कर दिया है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। रोष प्रदर्शन में कप्तान दुलीचंद बेरला, कप्तान देशराम काकड़ौली, पहलवान विरेंद्र बडराई, भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा, ओमप्रकाश उमरवास, गिरधारी मोद, रणधीर सिंह हुई आदि मौजूद रहे।