{"_id":"67311c4abdfa8b6bb80c8984","slug":"farmer-leader-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-126066-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान नेता पर लाठी-डंडों से हमला, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान नेता पर लाठी-डंडों से हमला, पीजीआई में भर्ती
Mon, 11 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल के बयान पर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढडा। भाकियू के पूर्व महासचिव गांव जेवली निवासी महेंद्र श्योराण पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में उन्हें काफी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
गांव जेवली निवासी किसान नेता महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह अपने खेत से दूसरे क्षेत्र में सिंचाई के लिए भूमिगत पाइपलाइन को ठीक करने गए थे। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने बिना वजह उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्हें काफी चोटें आईं। परिजनों ने उनका सीएचसी गोपी में प्राथमिक उपचार करवाया। बाद में पीजीआई रोहतक मेें भर्ती करवाया गया।