{"_id":"67476d87d81f216c7f062514","slug":"farewell-to-the-brave-freedom-fighter-with-state-honors-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-126990-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को राजकीय सम्मान से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को राजकीय सम्मान से दी विदाई
विज्ञापन
झोझूकलां/ कादमा। गांव दगड़ोली निवासी स्वतंत्रता सेनानी हरनारायण की पत्नी भरथली देवी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को दगड़ोली में राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर बाढड़ा तहसीलदार सज्जन सिंह व एएसआई मनजीत सिंह ने भी पुष्पचक्र अर्पित किया।
वहीं हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने फायर दागकर सलामी दी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। भरथली देवी के लड़के कबूल ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने ईश्वर सिंह की अगुवाई में फायर किया।
ग्रामीणों ने बताया कि हरनारायण व भरथली देवी के पांच बेटों में से एक का निधन हो चुका है जबकि एक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भरथली देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और बीमारी के कारण उसका निधन हुआ है। हरनारायण ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रंगून, जर्मनी व इटली लड़ाई में भाग लिया था। ग्रामीण पूर्व सरपंच सुरेंद्र, नंबरदार भगवान सिंह, संजीव पटवारी, बलजीत, सूबेदार दरियाव सिंह, जयभगवान, पंच प्रकाश, चंद्रभान, सत्यवीर, रणसिंह आदि ने अंतिम यात्रा में शामिल रहे।