{"_id":"663128631aa16627860a3afa","slug":"farewell-to-9-policemen-including-dsp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117051-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्ति पर डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मियों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्ति पर डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मियों को दी विदाई
Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर के साथ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले में तैनात एक डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर जिला पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना की गई और उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को डीएसपी देशराज सिंह, एच/ इंस्पेक्टर (एसआई) राजकुमार, एच/इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद, एच/इंस्पेक्टर इंद्रजीत, एच/इंस्पेक्टर जयभगवान, ईएसआई राजपाल, ईएएसआई रणवीर सिंह, ईएचसी मांगेराम, ईएचसी बलबीर सिंह के सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कल्याण निरीक्षक रघुनंदन ने बताया कि सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन लग्न और निष्ठा से किया। डीएसपी मुख्यालय विनोद शंकर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
36 साल की सेवा उपरांत डीएसओ बस्तीराम हुए सेवानिवृत्त
चरखी दादरी। भैरवी के किसान मांडल स्कूल में संचालित खेल विभाग कार्यालय में मंगलवार को जिला खेल अधिकारी बस्तीराम रांगी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। बस्तीराम का कार्यकाल 36 साल रहा। पिछले साल उनके बड़े भाई प्रीतम रांगी जिला खेल अधिकारी के पद से दादरी से ही रिटायर हुए थे। इस दौरान अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित उनके भाई शक्ति सिंह रांगी भी मौजूद रहे।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बस्तीराम की माता सिलोचना देवी व बहन अमरेश भी मौजूद रही। इस दौरान विजेंद्र फौगाट कोच, मनोज जिला खेल अधिकारी नारनौल, धीरेंद्र हुड्डा जिला खेल अधिकारी भिवानी मौजूद रहे।