फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Family got life-long pain in road accident, lack of facilities in CHC

सड़क हादसे में परिवार को मिला जीवनभर का दर्द, सीएचसी में खली सुविधाओं की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Family got life-long pain in road accident, lack of facilities in CHC
रोहतक पीजीआई जाने के लिए एंबुलेंस में सवार घायल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंदकलां। दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर रविवार दोपहर रणकोली के समीप हुए हादसे में सांवड़ निवासी राजसिंह के परिवार को जीवनभर का दर्द मिल गया, जबकि इस हादसे के बाद बौंदकलां सीएचसी में चिकित्सीय सेवाओं की कमी भी खली। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत होने से सांवड़ गांव में मातम पसर गया और जिसे भी सूचना मिली वो ही पीड़ित परिवार को ढ़ाढस बंधाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सांवड़ निवासी फकीरचंद (70), राजबाला, संतोष, राजसिंह, प्रवीन, बीरो देवी व शीला गांव निवासी संजय के ऑटो में सवार होकर सुनारिया जाने के लिए दोपहर करीब साढ़े 11 बजे घर से चले थे। बताया जा रहा है कि सुनारिया में राज सिंह के साले की मौत हो गई थी और एक ही परिवार के ये सभी सदस्य वहां शोक जताने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वो रणकोली के समीप पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया और उसी दौरान बस की सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, प्राइवेट बस भी ऑटो को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद ही फकीरचंद और राजबाला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में ऑटो चालक संजय, राज सिंह, संतोष, प्रवीन, बीरो देवी व शीला घायल हुए और उन्हें बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने राजबाला और फकीरचंद के शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, पीजीआई पहुंचने पर राजसिंह की पत्नी बीरो देवी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस चालक और सहायक हुआ फरार -
रोहतक से दादरी आ रही प्राइवेट बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसा होते ही बस चालक और सहायक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और बस को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों वाहनों को बौंदकलां थाने में खड़ा किया गया है और पुलिस ने आरोपी चालक की जानकारी जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
आठ साल पहले भी हो चुका ऐसा हादसा
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर ऐसा ही हादसा करीब आठ साल पहले हुआ था। उस दौरान धुंध हादसे का कारण बनी थी और एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि पांच लोग घायल हुए थे। रविवार को हुए हादसे ने आठ साल पहले हुए हादसे की याद ताजा कर दी।
कछुआ गति से आगे बढ़ रही दादरी-रोहतक रोड को फोरलने बनाने की फाइल
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और इस मार्ग को फोरलेन करने की दरकार है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी इसकी योजना तैयार कर एस्टिमेट और ड्राइंग हेड ऑफिस भेज चुके हैं, लेकिन प्रक्रिया इससे आगे नहीं बढ़ पा रही। हादसों को रोकने के लिए विभाग को जल्द से जल्द इस मार्ग को फोरलेन करना चाहिए।
पहले साले की हुई मौत तो अब पत्नी का छुट गया साथ -
हादसे में सांवड़ निवासी राजसिंह घायल हो गया जबकि उसकी पत्नी बीरो देवी की पीजीआई में मौत हो गई। बीरो देवी के भाई और राजसिंह के साले की सुनारिया में मौत हुई थी।

वर्जन::
हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हुई है और मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 304-ए व 337 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नरेंद्र दहिया, बौंदकलां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed