फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fake coin making factory busted in Imlota, 2.84 quintal coins recovered

इमलोटा में नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 2.84 क्विंटल सिक्के बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fake coin making factory busted in Imlota, 2.84 quintal coins recovered
दिल्ली पुलिस द्वाराब बरामद किए गए सिक्कों के पैकेट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दिल्ली पुलिस ने इमलोटा गांव में नकली सिक्के बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इंस्पेक्टर राहुल की अगुवाई में फैक्टरी से दस रुपये के नकली सिक्कों के 12 पैकेट बरामद किए हैं। एक पैकेट का वजन करीब 22 किलोग्राम है। बरामद सिक्कों का कुल वजन दो क्विंटल 84 किलोग्राम है। इन सिक्कों को सप्लाई करने के लिए पैकेट में डाला था। यह सिक्के दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दादरी निवासी नरेश को वीरवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह चरखी दादरी के इमलोटा गांव में भी नकली सिक्के बनाने की फैक्टरी चला रहा है। इस आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल टीम शुक्रवार रात करीब दस बजे इमलोटा में दबिश देने पहुंची। आरोपी नरेश ने यहां से एक वाटिका किराये पर ली हुई थी, जिसमें उसने सिक्के बनाने और फिनिशिंग करने की मशीनें लगाई हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने यहां रखी मशीनों को जब्त कर लिया। पुलिस को यहां बिहार निवासी चार प्रवासी श्रमिक भी नकली सिक्के बनाने का काम करते मिले और पुलिस उन्हें काबू कर अपने साथ ले गई। इमलोटा में करीब तीन घंटे तक यह कार्रवाई चली। वहीं, इमलोटा चौकी पुलिस टीम भी कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात इमलोटा में दबिश देकर यह कार्रवाई की है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस ही कर रही है और वहीं इस संबंध में 22 अप्रैल को केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी नरेश को भी साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप कुमार, एएसआई एवं इमलोटा चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed