फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fake bills issued to legalize illegal mining material, case filed against firm operator

Charkhi Dadri News: अवैध खनन सामग्री वैध करने के लिए जारी किए फर्जी बिल, फर्म संचालक पर केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 23 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fake bills issued to legalize illegal mining material, case filed against firm operator
चरखी दादरी। अवैध खनन सामग्री को वैध करने के लिए फर्जी ई-रवाना व बिल काटने का मामला सामने आया है। खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनन अधिकारी ने इस संबंध में फर्म संचालक के खिलाफ शिकायत पुलिस को दी है। इस पर संज्ञान लेकर सदर थाना पुलिस ने फर्म संचालक के खिलाफ धारा 420,467,468,471 व 120-बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खनन अधिकारी ने बताया कि खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में वाल्या टाइल्स फ्लाई एवं ब्रिक्स उद्योग नामक फर्म है। फर्म ने ई-रवाना पोर्टल का दुरुपयोग करके 64667.67 एमटी खनिज बाल्डर ग्रेवल सेंड नामक खनन सामग्री के फर्जी ई-रवाना बिल व ट्रांजिट पास यमुनानगर के दुर्गा स्क्रीनिंग प्लांट के अवैध खनिज को वैध करने के लिए जारी किए। दादरी व आसपास के इलाका में वाल्डर ग्रेवल सेंड नामक खनिज होता ही नहीं। इसके चलते फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

28 मार्च को कारण बताओ नोटिस के जवाब में फर्म ने स्पष्टीकरण दिया, जिसमें बताया गया कि मुंशी कुलदीप ने उनकी जानकारी के बिना दुर्गा स्क्रीनिंग प्लांट यमुनानगर को जारी किए हैं। 20 अप्रैल को खनन निरीक्षक हितेश कुमार, कोमल कुमार, विरेंद्र, संदीप व कांस्टेबल सोनू की टीम वान्या टाइल्स एंड फ्लाई एश ब्रिक्स उद्योग पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कोई भी खनिज उपलब्ध नहीं पाया गया। ई-रवाना पोर्टल पर जांच के दौरान पाया गया कि फर्म की ओर से निरंतर खनिज की खरीद व बिक्री की गई है जबकि मौके पर कोई खनिज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन की खरीद व बिक्री का सौंपा ब्योरा
खनन विभाग ने पुलिस विभाग को शिकायत देने के साथ फर्म की ओर से 4 मार्च 2023 से 6 मार्च 2023 तक यमुनानगर के दुर्गा स्क्रीनिंग प्लांट को बेचे गए खनिज का ब्योरा भी सौंपा है। इसके जरिये जांच कर इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

इस संबंध में फर्म के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी गई है। विभाग की टीम ने 20 अप्रैल को निरीक्षण किया तो मौके पर कोई खनिज नहीं पाया गया।
-हितेश कुमार, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed