फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fairs will be organized for Antyodaya families from May 1 to 6

Charkhi Dadri News: अंत्योदय परिवारों के लिए एक से 6 मई तक आयोजित किए जाएंगे मेले

Sat, 29 Apr 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fairs will be organized for Antyodaya families from May 1 to 6
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी डॉ. ज्ञानेंद्र सि
चरखी दादरी। जिले के 1740 जरूरतमंद परिवारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए एक मई से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत चौथे चरण के खंड स्तरीय मेलों को आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मेलों में दादरी जिले के 1740 अंत्योदय परिवारों को स्वरोजगार दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। मेलों के लिए जोनल प्रभारियों की टीम प्री-काउंसलिंग का कार्य पूरा कर चुकी हैं और अधिकांश लाभपात्रों ने विभिन्न रोजगार स्कीमों के प्रति अपनी रूचि प्रकट की है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेले में हेल्प डेस्क, काउंसलिंग डेस्क, बैंक डेस्क, विभागीय डेस्क और फीडबैक सहित पांच डेस्क लगाई जाएंगी। हर एक परिवार का सदस्य मेले में पहुंचे, ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए। इन मेलों में एक भी परिवार छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. जयेंद्र सिंह ने बताया कि एक मई सोमवार और दो मई मंगलवार को लगातार दो दिन तक दादरी ब्लॉक व दादरी नगर परिषद का लघु सचिवालय के सभागार में नंबर दो में अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें खंड दादरी के 398 और नगरपरिषद क्षेत्र के 90 अंत्योदय परिवारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 3 मई को बौंदकलां व 4 को बाढड़ा में आयोजित होगा मेला
तीन मई को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंदकलां में खंड बौंदकलां का मेला आयोजित होगा, जिसमें 370 परिवार आमंत्रित किए गए हैं। चार मई को एसडीएम ऑफिस बाढड़ा में बाढड़ा ब्लॉक के 398 परिवारों के लिए अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। अंत में पांच और छह मई को कस्बा झोझूकलां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में झोझू ब्लॉक का मेला लगाया जाएगा। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में 483 परिवार आएंगे।
- सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अधिकारी रहेंगे मेलास्थल पर मौजूद
एडीसी ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मेलास्थल पर मौजूद रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इन अंत्योदय मेलों के प्रति खास विजन है। बैंक अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी आवेदन आएंगे, उन पर जल्दी कार्यवाही करते हुए ऋण प्रदान करने के प्रक्रिया पूरी की जाए।

- बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश राठौर, एलडीएम राजवर्धन प्रसाद, जिला रोजगार अधिकारी शशि, शंकर, पशुपालन विभाग से डॉ. अमित कुमार, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, मत्स्य पालन अधिकारी अनूप सिंह, राजवंती यादव, भूपेंद्र देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed