{"_id":"651afe407ae9c0bd4a0232ca","slug":"facility-of-55-types-of-tests-will-be-available-in-all-three-chcs-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7277-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीनों सीएचसी में मिलेगी 55 प्रकार के टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीनों सीएचसी में मिलेगी 55 प्रकार के टेस्ट की सुविधा
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
चरखी दादरी। तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सुविधाओं में जल्द ही इजाफा होने जा रहा है। इससे गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। इसके तहत यहां अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनसे 55 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे और इसके बाद तीन सीएचसी से जुड़े गांवों के लोगों को इन टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीसी और अन्य मशीनें उपलब्ध करवाने की योजना है। इसे जिला प्रशासन के सहयोग से सिरे चढ़ाया जा रहा है। हाल ही में प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग को मशीनों की खरीद के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिला है। अब विभाग ने मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य विभाग की योजना है कि तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं में नवंबर तक विस्तार कर दिया जाए। इसके तहत यहां स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक सेटअप तैयार करने के साथ स्टाफ तैनात करने की भी योजना है, ताकि नवंबर माह से मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
- गोपी से 40, झोझूकलां से 19 और बौंदकलां से 24 किलोमीटर दूर है सिविल अस्पताल
अब तक तीनों सीएचसी पर सामान्य टेस्ट की ही सुविधा उपलब्ध है। अन्य टेस्टों के लिए यहां से मरीजों को सिविल अस्पताल रेफर किया जाता है। ऐसे प्रतिदिन 100 से अधिक केस होते हैं। गोपी सीएचसी से दादरी सिविल अस्पताल की दूरी 40 किलोमीटर है जबकि झोझूकलां की 19 और बौंदकलां की 24 किलोमीटर है। ऐसे में मरीजों को टेस्टों के लिए नागरिक अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
- 1 घंटे में हो सकेंगे 100 टेस्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीसी समेत जो अन्य मशीनें मुहैया करवाई जाएंगी, उनसे एक घंटे में 100 टेस्ट किए जा सकेंगे। इस लिहाज से एक घंटे के अंदर तीनों सीएचसी पर 300 टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें टीएलसी, एचबी, प्लट्लेट्स जांच, यूरिया टेस्ट, एलएफ टेस्ट समेत अन्य टेस्ट शामिल हैं। यहां खून की सभी प्रकार के जांच सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे।
- सीबीसी 31 और बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर से होंगे 24 प्रकार के टेस्ट
सीबीसी और पूरी तरह से ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन इंस्टॉल होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सीबीसी से 31 प्रकार के टेस्ट होंगे जबकि बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर से 24 प्रकार के टेस्ट स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कर सकेंगे।
- इन गांवों के 60 हजार लोगों को मिलेगा फायदा
गोपी सीएचसी में मशीनें इंस्टॉल होने से गोपी, काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली हट्ठी, काकड़ोली सरदारा, बाढड़ा समेत करीब 25 गांवों को फायदा होगा। इसी प्रकार झोझूकलां सीएचसी में मशीन का फायदा झोझूकलां, झोझूखुर्द, आदमपुर, डाढीबाना, जावा, कलियाणा, मैहड़ा समेत करीब 30 गांवों को मिलेगा। इसी प्रकार बौंदकलां सीएचसी की सेवाओं में विस्तार होने का फायदा बौंदकलां, बौंदखुर्द, सांवड़, रानीला, सांजरवास, रणकौली, नीमड़ी, उण समेत 24 गांवों को मिलेगा।
वर्जन:
जल्द ही तीनों सीएचसी में 55 प्रकार के टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाने की योजना है, प्रयास है कि अक्तूबर तक अत्याधुनिक मशीनों की खरीद कर ली जाए। प्रशासन से इसके लिए 50 लाख का बजट मिला है।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी