{"_id":"627811d58e93be5e0e12dae6","slug":"faces-of-325-farmers-blossomed-after-getting-farmers-and-cattle-credit-cards-worth-five-crores-charkhidadri-news-hsr6311308193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ राशि के किसान और पशु क्रेडिट कार्ड पाकर खिले 325 किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ राशि के किसान और पशु क्रेडिट कार्ड पाकर खिले 325 किसानों के चेहरे
विज्ञापन
चांदवास में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित करते कृषिमंत्री जेपी दलाल और ?
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। पशुपालन विभाग की ओर से रविवार को चांदवास में किसान और पशुपालन क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे किसान एवं कृषि कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने शिरकत की। उन्होंने 12 गांवों के 325 किसानों को पांच करोड़ राशि के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) और पीकेसीसी (पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड) वितरित किए। आयोजन के बाद उन्होंने बाढड़ा सब स्टेशन का दौरा किया और वहां खराब पड़े 6 एमवीए के ट्रांसफार्मर को तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। जिले का दौरा कर रहे कृषि मंत्री के समक्ष पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने कुछ मांगें भी रखीं।
चांदवास में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों की बीज से बाजार तक की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार कुशलता से वहन कर रही है। हर खेत को पानी देना और किसान को समृद्ध बनाना सरकार का मुख्य मकसद है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना और पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम शुरू की है। खेती की पैदावार के साथ दुग्ध उत्पादन व पशुपालन को भी बढ़ावा मिलना किसान की खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से किसान अपने घर या खेत में गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूकर आदि आसानी से पाल सकता है। इसके लिए तीन लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। जिसे समय पर चुका दिया जाए तो तीन प्रतिशत ब्याज का अनुदान दिया जाता है। इस कार्ड पर एक लाख साठ हजार रुपये तक का लोन बिना प्रतिभूति के लिया जा सकता है।
कृषि मंत्री ने कहा कि डी-काडा में किसान अपना पंजीकरण करवाकर 85 प्रतिशत सब्सिडी पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। किसान सामुदायिक रूप से अपने खेत में तालाब बनवाना चाहे तो सरकार उसका पूरा खर्च वहन करने को तैयार है। किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर फसल विविधीकरण की ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में फल और सब्जी उगाने वाले किसान को भी जोखिम मुक्त करने का काम किया गया है।
विज्ञापन
- पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी ने ये रखीं मांगें
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मांढी कृषि मंत्री के समक्ष चांदवास में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करवाने, नहरी पानी दिलवाने और बाढड़ा में उपमंडल कृषि कार्यालय की स्थापना करवाने का अनुरोध किया। कृषि मंत्री ने इस पर मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने चांदवास स्कूल परिसर में एसएसए योजना के तहत बनवाए गए हाल कमरे का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बाढड़ा सब स्टेशन का भी दौरा किया और वहां खराब पड़े 6 एमवीए के ट्रांसफार्मर को ठीक करवाने या तत्काल बदलने के लिए बिजली विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा को फोन पर निर्देश जारी किए।
- ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक आरपी शर्मा, एसडीएम डॉ. संजय कुमार, बीडीपीओ रोशनलाल श्योराण, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसवंत जून, नायब तहसीलदार अचीन काल्टा, डॉ. तुलसीराम, अरुण फौगाट, सुनील श्योराण, डॉ. सुमित, राजवंती यादव, नवीन श्योराण, देवेंद्र, सुधीर चांदवास आदि मौजूद रहे।

बाढ़डा बिजली सब स्टेशन का दौरा करने पहुंचे कृषिमंत्री जेपी दलाल।- फोटो : CharkhiDadri