फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   extra busses will run on diwali

Charkhi Dadri News: दिवाली पर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसें चलाएगा रोडवेज

Sun, 12 Oct 2025 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
extra busses will run on diwali
त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए विशेष रूट प्लानिंग की गई तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
चरखी दादरी। दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। विभाग ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर डिपो से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसें चलाई जाएंगी ताकि किसी को असुविधा न हो।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डिपो से पहले से ही लंबी दूरी की बसों का नियमित संचालन हो रहा है। हालांकि, त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए विशेष रूट प्लानिंग तैयार की गई है। यदि किसी रूट पर अधिक यात्री होंगे तो वहां अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो पर अस्थायी काउंटर स्थापित करने की भी योजना बनाई गई है, जिससे टिकटिंग व्यवस्था बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग का कहना है कि उनका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव देना है। विभाग हर वर्ष की तरह इस बार भी त्योहारों के दौरान यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता दे रहा है।
लंबी दूरी के लिए चल रही हैं बसें
दादरी परिवहन डिपो से फिलहाल कोटा, पुष्कर, जयपुर, खाटूश्याम, सालासर धाम, अलवर, दिल्ली, चंडीगढ़, कालका, कैथल, सिरसा, पटियाला तक बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा, यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है।

वर्सन:
त्योहारी सीजन के लिए लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए विशेष बसे पहले ही चलाई जा रही है। इसके अलावा, यात्रियों को सफर के दौरान किसी परेशानी से निजात दिलवाने के लिए चालकों और परिचालकों को सख्त हिदायतें दी गई हैं।
-नवरत्न शर्मा, निरीक्षक, रोडवेज विभाग।
फोटो 5: रोडवेज विभाग का बस डिपो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed