{"_id":"636d3cd662c4ef4346296972","slug":"evms-kept-safe-in-double-locked-strong-room-charkhidadri-news-hsr646754845","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतदान के बाद सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को संबंधित कागजातों के साथ स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। मतगणना तक सभी स्ट्रांग रूम क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहेगी। ऑब्जर्वर मुकेश कुमार आहुजा की उपस्थिति में बुधवार देर रात उपायुक्त प्रीति व पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने स्ट्रांग रूम को सील लगावाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति ने बताया कि स्ट्रांग रूम में डबल लॉक सिस्टम होगा। स्ट्रांग रूम पर दिन-रात 24 घंटे पुलिस बल की सुरक्षा रहेगी और इसके साथ ही इनकी सीसीटीवी से लगातार 24 घंटे निगरानी होगी। स्ट्रांग रूम के पास ही एक नियंत्रण कक्ष भी होगा, जो 24 घंटे काम करेगा और वहां लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने के बाद उसे सील कर दिया गया है। इस समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जांच के लिए केवल सक्षम अधिकारी ही परिसर में जा सकेगा। स्ट्रांग रूम के अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं होगी। जांच के लिए जाने वाले अधिकारी को लॉग बुक में इंद्राज भी करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला के चारों ब्लॉक में जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए हुए मतदान की सभी ईवीएम कालेज रोड पर स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में रखी गई हैं। दादरी ब्लॉक के लिए जनता कॉलेज, बाढड़ा ब्लॉक के लिए जेडीकेडीईएस स्कूल, झोझू ब्लॉक के लिए एपीजे कालेज और बौंद ब्लॉक के लिए परसराम हेतराम स्कूल में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।