Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The transport of pearl millet (bajra) belonging to multiple farmers in a single vehicle will be subject to scrutiny; a gate pass will be issued only after verification.

Charkhi Dadri News: एक वाहन में कई किसानों का बाजरा लाने पर होगी जांच, वेरिफिकेशन के बाद ही कटेगा गेटपास

Fri, 06 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The transport of pearl millet (bajra) belonging to multiple farmers in a single vehicle will be subject to scrutiny; a gate pass will be issued only after verification.
गेटपास की समस्या के लिए सचिव से मिलते किसान।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बाजरा खरीद में सामने आई अनियमितताओं के बाद मंडियों में अब किसानों के बाजरे की आवक और गेटपास प्रक्रिया पर सख्ती कर दी गई है। एक ही वाहन में अलग-अलग गांवों के किसानों का बाजरा लेकर आने पर अब संबंधित किसानों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। जांच और पुष्टि के बाद ही गेटपास जारी होगा।
विज्ञापन

इस व्यवस्था पर किसानों ने मार्केट कमेटी सचिव के सामने अपनी समस्या भी रखी है। किसानों का कहना है कि कई बार अलग-अलग गांवों के किसान अपना बाजरा एक ही वाहन में भरकर मंडी तक लाते हैं लेकिन अब इस तरह बाजरा लाने पर रोक लगने से उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल बाजरा खरीद में फर्जीवाड़े और रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया की निगरानी बढ़ा दी है। अब मंडी में आने वाले बाजरे के साथ किसानों के दस्तावेजों और वाहन में लाए गए बाजरे का मिलान किया जाएगा। यदि एक वाहन में कई किसानों का बाजरा मिलता है तो संबंधित किसानों की पहचान और उनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही गेटपास काटने की प्रक्रिया पूरी होगी। किसानों ने सचिव से मांग की कि वास्तविक किसानों को इस व्यवस्था के कारण अनावश्यक परेशानी न हो और एक वाहन में मिलकर बाजरा लाने वाले किसानों के लिए उचित समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



35 आढ़तियों का रिकॉर्ड पहुंचा
बाजरा खरीद में हुए कथित घोटाले की जांच भी तेज हो गई है। मार्केट कमेटी सचिव के पास अब तक 35 आढ़तियों का रिकॉर्ड पहुंच चुका है। कर्मचारी इस रिकॉर्ड को खंगालने और खरीद से संबंधित दस्तावेजों का मिलान करने में जुटे हैं।
जांच के दायरे में करीब 64 आढ़ती संदेह के घेरे में हैं। इन आढ़तियों के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बाजरा खरीद में कहां और किस स्तर पर अनियमितताएं हुईं। जांच में किसानों के रिकॉर्ड, खरीद की मात्रा और संबंधित दस्तावेज का मिलान अहम रहेगा।

दिवाली पर दो दिन मंडियों में नहीं आएगा बाजरा
दिवाली के त्योहार को देखते हुए मंडियों में दो दिन बाजरे की आवक बंद रहेगी। शनिवार और रविवार को मंडियों में छुट्टी रहेगी और इस दौरान बाजरे की खरीद के लिए आवक नहीं होगी। ऐसे में किसानों को अपनी उपज मंडी में लाने के लिए सोमवार से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहुंचना होगा। त्योहार के चलते दो दिन का अवकाश रहेगा, वहीं इसके बाद मंडियों में खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।


वर्सन:
मंडी में शनिवार और रविवार को गेटपास नहीं काटे जाएंगे। इन दो दिनों में आवक पर रोक रहेगी। जांच के लिए 35 आढ़तियों ने रिकॉर्ड जमा करवा दिया है। शुक्रवार से कमेटी बनाकर जांच की जाएगी।
- विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed