{"_id":"6384ebde2d423843170158c0","slug":"evm-will-be-used-for-referendum-for-badhda-municipality-charkhidadri-news-hsr6483181173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढ़डा नगर पालिका के लिए ईवीएम से होगा जनमत संग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाढ़डा नगर पालिका के लिए ईवीएम से होगा जनमत संग्रह
विज्ञापन
बाढड़ा। नगर पालिका एवं पंचायत के निर्धारण के लिए दो दिसंबर को ईवीएम के माध्यम से जनमत संग्रह होगा। इसके लिए क्षेत्र में तीन स्थानों पर सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बाढड़ा में पांच और हंसावास खुर्द में दो मतदान केंद्र होंगे और जनमत के आधार पर ही सरकार तय करेगी कि बाढड़ा व हंसावास खुर्द नगर पालिका रहेंगे या फिर इन्हें दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा मिलेगा।
बाढड़ा के एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने बताया कि बाढड़ा नगर पालिका एवं पंचायत के निर्धारण के लिए जनमत संग्रह होना है।
दो दिसंबर को होने वाले इस जनमत संग्रह के लिए तैयारियां की जा रही हैं और ईवीएम से होने वाले इस जनमत संग्रह के लिए सेक्टर सुपरवाइजर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं। जनमत संग्रह 12 मई 2022 को प्रकाशित नवीनतम मतदाता सूची के आधार पर होगा।
उन्होंने बताया कि जनमत संग्रह के लिए कुल सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से पांच मतदान केंद्र बाढड़ा में और दो मतदान केंद्र हंसावास खुर्द में हैं। बाढड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में दो और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में तीन मतदान केंद्र होंगे। इसी प्रकार हंसावास के राजकीय मिडिल स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।