फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Every person will get 135 liters of water

Charkhi Dadri News: अक्तूबर से शहर में प्रतिदिन होगी पेयजल आपूर्ति, हर व्यक्ति को मिलेगा 135 लीटर पानी

Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Every person will get 135 liters of water
चरखी दादरी का चंपापुरी जलघर। 
चरखी दादरी। शहरवासियों को अक्तूबर से 135 लीटर प्रति व्यक्ति पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय विभाग प्रति व्यक्ति 90 लीटर पानी उपलब्ध करवा रहा है। सितंबर माह में प्रति व्यक्ति सप्लाई का आंकड़ा 100 लीटर को पार कर जाएगा। इतना ही नहीं विभाग का दावा है कि अक्तूबर से ही प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी जबकि अब एक दिन बाद हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में दो दशक से पानी का संकट बना हुआ है। इस अवधि में पेयजल क्षमता में सुधार नहीं हुआ जबकि आवासीय बस्ती बढ़ती गईं। वहीं, पानी की खपत भी दोगुना बढ़ गई है। अब विभाग ने कुछ माह पहले इस दिशा में काम शुरू किया है। इसके तहत 115 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत नगर के दोनों जलघरों की भंडारण क्षमता बढ़ाई जा रही है। शहर में दो जलघर हैं जो गांव रामनगर व चंपापुरी कॉलोनी में बने हुए हैं। चंपापुरी जलघर में चार टैंक हैं जिनमें से दो की क्षमता बढ़ चुकी है जबकि अन्य पर काम जारी है। इसी प्रकार दूसरे रामनगर जलघर में दो भंडारण टैंक बने हुए हैं इनकी क्षमता भी बढ़ाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को तीसरे जलघर की भी मिलेगी सौगात
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के लिए अब तीसरे जलघर पर भी काम शुरू कर रखा है। यह जलघर शहर से सटे गांव घिकाड़ा में है। विभाग इस जलघर को अपग्रेड करने जा रहा है। अपग्रेड होने से इसकी पेयजल क्षमता बढ़ाकर शहर में सप्लाई की जाएगी। यह जलघर शहर के करीब 30 प्रतिशत क्षेत्र में सप्लाई करेगा।

16 दिन की नहरी टर्म, 15 दिन में भर जाएंगे जलघरों के टैंक
इसी प्रकार विभाग साथ-साथ तीनों जलघरों के टैंकों को 15 दिन के अंदर नहरी पानी से भरने के लिए पाइपलाइन डालने का कार्य भी करवाएगा। यह काम जल्द शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का तर्क है कि जिले की नहरों में 16 दिन पानी चलता है और परियोजना पर काम पूरा होने के बाद जलघरों के भंडारण टैंक पानी से 15 दिन के अंदर भर दिए जाएंगे।

नई पेयजल लाइनें डालने का काम जल्द होगा शुरू
जनस्वास्थ्य विभाग शहर में करीब चार दशक पुरानी पेयजल लाइनें भी बदलेगा। यह काम अप्रैल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके चलते शहर की गलियों और सड़कों को उखाड़ा जाएगा व पेयजल लाइन डालने का काम पूरा होने के बाद इनका पुनर्निर्माण होगा। नई पेयजल लाइनें डलने के बाद लो-प्रेशर और दूषित पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या का समाधान हो जाएगा।



अक्तूबर से शहर में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी और प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी दिया जाएगा। आने वाले गर्मी सीजन में लोग सावधानी बरतें। इस्तेमाल करने के बाद पानी की टोंटी को बंद कर दें, ताकि पानी की बर्बादी न हाेने पाए। - मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed