{"_id":"6604789c3dbdb6760609dc74","slug":"every-activity-on-social-media-will-be-traced-during-elections-mandeep-kaur-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115499-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान सोशल मीडिया की हर गतिविधि को किया जाएगा ट्रेस : मनदीप कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया की हर गतिविधि को किया जाएगा ट्रेस : मनदीप कौर
Thu, 28 Mar 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स हैंडल आदि का राजनीतिक दल और प्रत्याशियों को सावधानी के साथ इस्तेमाल करना होगा। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर जारी होने वाली हर सूचना पर भारत चुनाव आयोग सहित जिला निर्वाचन कार्यालय की पैनी नजर रहेगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने बताया कि भारत चुनाव आयोग ने इस बार के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर इसकी निगरानी के लिए टीम गठित की है। टीम न केवल जारी सूचना की जांच करेगी, बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का अनर्गल पोस्ट करने से बचें।
अखबार और चैनल में प्रकाशित खबरों की होगी समीक्षा
भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के जरिये आने वाली भ्रामक खबरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके दायरे में यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से आने वाली खबरें भी आएंगी। आयोग ने एक्सपर्ट टीम तैयार की है, जिसमें आईटी से जुड़े लोग, मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी शामिल है। विभिन्न समाचार चैनल और अखबारों में आने वाली खबरें भी इसके दायरे में है। हर दिन जिला स्तर पर अखबार और चैनल में प्रकाशित खबरों की समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर दिया जाएगा कारण बताओ नोटिस
अगर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला जिला प्रशासन की नजर में आएगा तो शोकॉज के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि आईटी अधिनियम की धारा 69 और 79 (3) के तहत अधिकारियों को फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का अधिकार भारत चुनाव आयोग को है।