फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after 24 hours there was no drainage of rain water from the colonies

24 घंटे बाद भी कॉलोनियों से नहीं हुई बारिश के पानी की निकासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Even after 24 hours there was no drainage of rain water from the colonies
चरखी दादरी। शहर में शुक्रवार को 40 मिनट में हुई 53 एमएम बारिश ने कई कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के 24 घंटे बाद भी शहर की कई कॉलोनियों की गलियां और सड़कें जलमग्न हैं। यहां एक से डेढ़ फुट पानी भरा होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। संवाददाता ने शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और लोगों से परेशानियों पर बात की। दूसरी ओर जन स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि शहर के ज्यादातर मुख्यमार्गों से पानी की निकासी हो चुकी है और जिन क्षेत्रों में जलभराव है, वहां से भी जल्द पानी की निकासी करवा दी जाएगी। पढ़िए, शहर की कॉलोनियों में हुए जलभराव पर अमर उजाला की रिपोर्ट...
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पानी भरा रहने से लोगों ने झेलीं दिक्कतें -
केस : 1 - शनि मंदिर वाली गली में भरा पानी, श्रद्धालु परेशान -
पीएनबी के साथ से गुजरने वाली शनि मंदिर वाली गली से पानी की निकासी नहीं हो पाई है। यहां करीब एक फुट पानी भरा हुआ है और लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी धर्मबीर, दलीप, मोहन, रमेश, मनोज और सतीश ने बताया कि हर बारिश में यहां ये स्थिति बनती है और फिर कई दिन तक गली से पानी की निकासी नहीं होती।
विज्ञापन

केस : 2 - हनुमान मंदिर के सामने भरा डेढ़ फुट तक पानी
वार्ड-14 का वार्ड-17 और महेंद्रगढ़ रोड से जुड़ाव करनी वाली हनुमान मंदिर वाली सड़क पर भी डेढ़ फुट तक पानी भरा हुआ है। इसके चलते लोगों को यहां से गुजरना दूभर बना हुआ है। स्थानीय निवासी रमेश, संजय, सुनील, मांगेराम, दीपक, उषा, रविंद्र और सुजान सिंह ने बताया कि लंबे समय से वो सीवर समस्या का दंश झेल रहे हैं। घरों के सामने दूषित पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस : 3 - नप कार्यालय भी जलमग्न
कॉलोनियों के अलावा नगर परिषद कार्यालय भी जलमग्न हैं। इसके चलते लोगों का कार्यालय तक पहुंचना दूभर बना हुआ है। रविवार को निकाय चुनाव को लेकर यहां मतदान भी होना है। बस स्टैंड के पिछली तरफ रहने वाले लोग लोहारू रोड या बस स्टैंड क्षेत्र में आने के लिए नप कार्यालय से होकर गुजरते हैं, जबकि यहां दुकानें भी हैं। जलभराव के चलते आवागमन में दिक्कतें हुईं।

केस : 4 - मथुरी घाटी क्षेत्र में भी सड़क पर भरा पानी
मथुरी घाटी क्षेत्र में भी सीवर व्यवस्था बेपटरी है। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग यहां डाली गई मुख्य सीवर लाइन की सफाई करवा चुका है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। स्थानीय निवासी रोहित, जितेंद्र, सुशील, रमेश, दीपक, सूरज और संदीप ने बताया कि वार्ड की मुख्य गली में काफी दूर तक पानी भरा है और यहां से पैदल गुजरना मुश्किल है।
वर्जन::
शहर के ज्यादातर क्षेत्र से बारिश के पानी की निकासी हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में अभी पानी भरा है वहां से भी जल्द निकासी करवा दी जाएगी।
- रमेशचंद्र गौड़, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed