फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Even after 15 years, the sector could not be inhabited, now there is an assurance of a gift from the administrator.

Charkhi Dadri News: 15 साल बाद भी आबाद नहीं हो सके सेक्टर, अब प्रशासक से मिला सौगात का आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Even after 15 years, the sector could not be inhabited, now there is an assurance of a gift from the administrator.
चरखी दादरी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से 15 साल बाद भी दादरी के चारों सेक्टरों में पेयजल, सीवर व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई जा सकी हैं। 522 लोगों के ड्रॉ निकलने के बाद भी सेक्टर आबाद नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


प्लॉटधारकों को कब्जे भी मिल चुके हैं। लोगों की समस्या के समाधान के लिए बुधवार को विधायक सुनील सांगवान ने एचएचवीपी के प्रशासक आईएएस चंद्रशेखर खरे से मुलाकात की। इस पर प्रशासक ने जल्द विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शहर के सेक्टरोंं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सामान्य अस्पताल से लेकर महेंद्रगढ़ रोड के साथ शहर के बाहरी भाग में एचएसवीपी ने जमीन का अधिग्रहण किया, ताकि क्षेत्र वासियों को सेक्टरों की सुविधा मिल सके। दादरी में सेक्टरों की सुविधा के लिए लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। सेक्टरों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने पर लोगों का विरोध झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शहर में एचएसवीपी की ओर से चार सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसमें सेक्टर 8-9, 9-ए व सेक्टर-11 शामिल हैं। सेक्टर 10 में जिला सचिवालय निर्माण के लिए सरकार 54 एकड़ जमीन खरीद चुकी है। सेक्टर आठ व नौ में ऑनलाइन प्रक्रिया से 522 ड्राॅ भी निकाले जा चुके हैं।
सेक्टरवासियों के लिए अलग से बनना है एसटीपी
सेक्टरों के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी अलग से बनना है, ताकि सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ किया जा सके। गांव रामनगर के समीप शहर के लिए पहले से बने एसटीपी के समीप ही गांव कपूरी के समीप पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। एसटीपी निर्माण पूरा होने पर ही सीवरेज सिस्टम चालू हो सकेगा।
बिजली निगम मांग चुका बिजली खपत का विवरण

एचएसवीपी प्रशासन ने सेक्टरों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रखा है। इस जमीन पर बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने की प्लानिंग है। वहीं, बिजली निगम एचएसवीपी को पत्र लिखकर बिजली की खपत का विवरण मांग चुका है ताकि उसी के अनुरूप शहर में बिजली की क्षमता को बढ़ाया जा सके जिससे शहर में आम उपभोक्ताओं को भी पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलती रहे।

:::::
जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री के समक्ष सेक्टर आबाद करने की मांग रखी थी। बुधवार को चंडीगढ़ में एचएसवीपी प्रशासक आईएएस चंद्रशेखर खरे से मुलाकात की गई और उन्होंने यहां जल्द विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने का आश्वासन दिया है। - सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed