{"_id":"6772df401b447350500a2133","slug":"evaluation-team-reached-in-goernment-college-badhra-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-129056-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मूल्यांकन टीम पहुंची बाढड़ा महाविद्यालय, विभिन्न मानकों पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मूल्यांकन टीम पहुंची बाढड़ा महाविद्यालय, विभिन्न मानकों पर की जांच
Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा काॅलेज का निरीक्षण करती राष्ट्रीय मुल्यांकन परिषद की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज तीन की प्रस्तावित लीड:
मराठी भाषा विश्वविद्यालय रिद्धापुरव से पहुंची चार सदस्यीय टीम, समयसारिणी, सांस्कृतिक आयोजनों की जांच के बाद स्टाफ सदस्यों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की पीयर टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय बाढड़ा का मूल्यांकन किया। मराठी भाषा विश्वविद्यालय रिद्धापुरव टीम के अध्यक्ष उपकुलपति डॉ. अविनाश, टीम समन्यवक डाॅ. सुभाशीष भट्टाचार्य, एसोसिएट प्रोफेसर सिद्धोकांहो बिरसा विश्वविद्यालय व डाॅ. सुलोचना शेखर ने कॉलेज का मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय प्राचार्य सूबे सिंह ने बताया कि टीम ने दो दिन के दौरान समयसारिणी के अनुसार महाविद्यालय का निरीक्षण किया। प्रथम दिन महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति एवं स्तुति दी गई। टीम ने महाविद्यालय में विभिन्न विभागों का दौरा किया व संबंधित आवश्यक दस्तावेज की जांच की। टीम स्वयंसेविकाओं, छात्राओं, पूर्व छात्राओं व अभिभावकों के साथ रूबरू हुई।
दूसरे सत्र में प्रोफेसर अनीता के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय कार्यालय, महिला प्रकोष्ठ, लाइब्रेरी, स्काॅलरशिप रूम, एनएसएस विभाग, प्लेसमेंट सेल एवं बर्सर रूम में आवश्यक दस्तावेज की जांच कर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कीं।
विज्ञापन
टीम ने महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग सदस्यों के साथ मीटिंग की। लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या, महापुरुषों की जीवनी आधारित पुस्तकें, जर्नल, समाचार पत्र व पत्रिकाओं का भी आकलन किया। टीम ने कॉलेज भवन, खेल मैदान, खेल उपलब्धियों का भी मूल्यांकन किया। टीम ने हॉल के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में मिलीं उपलब्धियों के बारे में भी रिपोर्ट ली। कॉलेज स्टाफ रिकाॅर्ड व शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज का भी मूल्यांकन किया गया।
- विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षास्तर का किया आकलन
टीम ने छात्रों व अभिभावकों से बातचीत कर शिक्षा के स्तर का आकलन किया। टीम ने कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया है। प्राचार्य सूबे सिंह ने बताया कि कॉलेज के शैक्षिक स्तर को जांचने के बाद ग्रेड दिया जाता है। ग्रेड के आधार पर शिक्षा स्तर जांचा जाता है। टीम ने दो दिन केे दौरे के दौरान सभी शैक्षिक बिंदुओं का मूल्यांकन किया है।
फोटो -39
बाढड़ा काॅलेज का निरीक्षण करती राष्ट्रीय मूल्यांकन परिषद की टीम। संवाद
फोटो 40
टीम के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद