फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana board 10th class english paper viral on whatsapp, paper leak

हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा बनी मजाक, अंग्रेजी का पेपर व्हाट्सऐप पर वायरल, कड़ी थी सुरक्षा

Fri, 13 Mar 2020 10:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, चरखी दादरी Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
haryana board 10th class english paper viral on whatsapp, paper leak
प्रतीकात्मक फोटो
हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा मजाक बनकर रह गई है। वीरवार को अंग्रेजी का पेपर भी परीक्षा शुरू होने से पहले व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताकर एक शख्स परीक्षा केंद्र के अंदर घुस गया। उक्त शख्स ने परीक्षा दे रही एक छात्रा का पेपर लेकर मोबाइल में फोटो उतारी और आसानी से बाहर चला गया। इसके बाद पेपर की फोटो व्हाट्स एप पर वायरल कर दी।
विज्ञापन


पेपर पर लिखे रोल नंबर के आधार पर परीक्षा केंद्र की पहचान हो गई। यह वाक्या चिड़िया गांव के परीक्षा केंद्र का है। जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एसडीएम संदीप अग्रवाल और बोर्ड उड़नदस्ते ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। मौके पर पहुंचे झोझूकलां थाना प्रभारी अनुप सिंह को एसडीएम ने मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए। इस पूरे प्रकरण में परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


चरखी दादरी जिले में इस बार 9400 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं। वीरवार को अंग्रेजी का पेपर हुआ। परीक्षा शुरू होने के करीब बीस मिनट बाद ही प्रश्नपत्र के अलग-अलग सेट की फोटो व्हाट्स एप पर वायरल हो गईं। एक प्रश्नपत्र पर रोल नंबर भी लिखा था। मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने शिक्षा बोर्ड से तालमेल कर रोल नंबर के आधार पर पता लगाया कि यह किस परीक्षा केंद्र से वायरल हुई है। इस दौरान पता चला कि पेपर पर लिखा रोल नंबर चिड़िया परीक्षा केंद्र का है। यह रोल नंबर एक छात्रा का मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने दो बजे एसडीएम और बोर्ड की फ्लाइंग परीक्षा केंद्र पहुंची। प्रश्नपत्र वाली छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक व्यक्ति पेपर शुरू होने के दस मिनट बाद ही अंदर आया और उसका पेपर लेकर मोबाइल में फोटो उतारकर चला गया। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान फोटो उतारने वाले शख्स के संबंध में दी गई जानकारी फुटेज में नजर आने वाले शख्स से मेल खा गई।

हालांकि फुटेज में कैद हुए व्यक्ति का चेहरा नजर नहीं आ रहा। एसडीएम ने झोझूकलां थाना प्रभारी अनुप सिंह को मौके पर बुलाकर इस संबंध में मामला दर्ज करने और फुटेज की जांच कर इस मामले में संलिप्त सभी पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। वहीं, अंग्रेजी के पेपर में एक यूएमसी भी बनाया गया।

छह पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में हैं तैनात

सूत्रों के अनुसार चिड़िया गांव के परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में छह पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन पुलिसकर्मियों का काम परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप को रोकना है। इस मामले में तो बाहरी हस्तक्षेप ही नहीं हुआ बल्कि पेपर की फोटो उतारकर वायरल की गई है और वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उक्त शख्स को ऐसा करने से रोकने की जहमत नहीं उठाई।

सीसीटीवी फुटेज खोलेगी राज, शिक्षिका को किया रिलीव
इस पूरे प्रकरण में अहम बात यह है कि परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में फोटो उतारने वाला शख्स कैद हो गया। फुटेज एसडीएम और बोर्ड फ्लाइंग ने भी देखी। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो फुटेज की जांच के बाद स्टाफ सदस्यों की लापरवाही भी उजागर हो सकती है। इस परीक्षा केंद्र पर तैनात एक शिक्षिका को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तत्काल रिलीव कर दिया गया।

व्हाट्स एप पर वायरल प्रश्नपत्र पर रोल नंबर लिखा हुआ था। इस आधार पर पता चला कि प्रश्नपत्र की फोटो चिड़िया परीक्षा केंद्र से वायरल हुई है। वहां फुटेज की जांच की गई। फोटो उतारने वाला शख्स फुटेज में नजर आ रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। ड्यूटी स्टाफ का मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। मामले की रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी गई है।
- संदीप अग्रवाल, एसडीएम, दादरी

इस संबंध में फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए हमने अपने कब्जे में ले लिया है। अगर सेंटर अधीक्षक या स्टाफ की मिलीभगत सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- अनुप सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed