{"_id":"65887451d39e12a4f90ec2c9","slug":"encroachment-removal-campaign-will-start-again-in-the-city-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-11089-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में दोबारा चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में दोबारा चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन दो माह बाद फिर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने जा रहा है। डीसी मनदीप कौर ने बाजारों का मुआयना करने के बाद कार्रवाई करने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। हालांकि पहले की तर्ज पर उन्होंने तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जे हटाने की मोहल्लत दी है। अगर वे कब्जे नहीं हटाते हैं तो, इसके बाद टीमें कार्रवाई करेंगी।
दरअसल, जिला प्रशासन ने दादरी शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन के मुताबिक जल्द ही अवैध कब्जों पर जेसीबी चलती नजर आएगी। इससे पहले कब्जाधारियों को प्रशासन ने कब्जे हटाने के लिए एक मौका दिया है। बता दें कि करीब दो माह पहले डीसी के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीमों ने बड़े स्तर पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। उसके बाद पिछले करीब दो माह से अभियान बंद है और इसका फायदा फिर से कब्जाधारी उठाने लगे हैं। प्रशासन के संज्ञान में भी ये मामला आया है। इसके मद्देनजर डीसी मनदीप कौर ने टीमों को फिर से धरातल पर उतरकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
- पहले इन जगहों पर चली थी जेसीबी
पहले शहर में बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, रेलवे रोड, हीरा चौक व सरदार झाड़ू सिंह चौक के पास अवैध कब्जों पर जेसीबी चल चुकी है। अब देखना होगा कि प्रशासन किस तरफ से अवैध कब्जों पर फिर से कार्रवाई शुरू करता है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि इसके लिए बाकायदा योजना बनाई गई है और टीमों का गठन भी कर दिया गया है। इस बार अभियान पहले से भी बड़े स्तर पर चलेगा।
विज्ञापन
प्रशासन के पास है सभी कब्जाधारियों की जानकारी
डीसी मनदीप कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया था। लेकिन कई लोगों ने दोबारा से उन्हीं स्थानों पर कब्जे कर लिए हैं। शहर में अवैध तरीके से कब्जा करने वाले सभी लोगों की जानकारी प्रशासन के पास है और सभी कब्जों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई की जाएगी।
- सफाई, सड़क निर्माण व पौधरोपण की भी योजना
डीसी मनदीप कौर ने बताया कि पिछले दिनों पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनजीटी की ओर से जारी निर्देशों के चलते अभियान को रोकना पड़ा था। जल्द ही दोबारा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही सड़क निर्माण, साफ-सफाई और पौधरोपण कर शहर को सुंदर बनाने की शुरुआत भी की जाएगी।