{"_id":"69fa49b579b160c6e90a3fcf","slug":"employees-should-do-the-work-of-common-people-on-time-do-not-make-them-run-around-sdm-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-154801-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी आमजन के कार्य समय पर करें, न कटवाएं चक्कर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी आमजन के कार्य समय पर करें, न कटवाएं चक्कर : एसडीएम
Wed, 06 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 06 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सरल केंद्र में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने मंगलवार को सरल केंद्र परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय, नकल शाखा, इंतकाल आदि कार्यों सहित विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कर्मचारी कार्य समय पर निपटाएं, लोगों के बेवजह चक्कर न कटवाएं। लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी।
डॉ. विरेंद्र सिंह ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, नकल शाखा, इंतकाल, सरल केंद्र आदि में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। एसडीएम ने इस दौरान जमाबंदी की नकल के लिए कतार में खड़े लोगों से संवाद किया और जाना कि किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं। नकल शाखा में उपस्थित कर्मचारियों को एसडीएम ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने इस दौरान रजिस्ट्री के लिए कागजात अपलोड किए जाने की प्रक्रिया की पड़ताल की और निर्देश दिए कि अधिकारी एवं कर्मचारी सुनिश्चित करें कि लोगों को कोई परेशानी न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि लोगों को सरकार क कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि ऐसी गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी लोगों को एक बार में ही बताए कि जो-जो कागजात कम हैं उन्हें पूरा किया जाए ताकि जरूरतमंद लोग सरकारी की योजनाओं का लाभ ले सकें। कई योजनाएं ऐसी हैं, जो ऑनलाइन होती हैं, उस बारे में लोगों को बताए ताकि वह स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकें।