फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity wires hanging in the streets, polluted waterlogging is also increasing people's troubles

गलियों में लटक रहीं बिजली तारें, दूषित जलभराव भी बढ़ा रहा लोगों की परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging in the streets, polluted waterlogging is also increasing people's troubles
वार्ड 15 की गलियों में लटकती बिजली की तारें । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड 15 के लोग कई माह से मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं। सीवर व दूषित पेयजल आपूर्ति समेत वार्ड में बंदरों का आतंक काफी बढ़ा हुआ है और बंदरों का झुंड लोगों पर हमला करने से भी नहीं कतराता। वार्ड वासियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हुआ है। वार्ड वासियों का कहना है कि निकाय चुनाव में इन समस्याओं का मुद्दा अहम रहेगा और इनका समाधान करवाने का दम भरने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही वे मतदान करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड 15 में 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन होने के कारण घरों में दूषित पानी की आपूर्ति पहुंच रही है। लोगों का कहना है कि 40 मिनट की आपूर्ति में 20 मिनट तो दूषित पानी ही नल से गिरता है। ये पानी पीना तो दूर नहाने के योग्य भी नहीं है। वार्ड के लोगों को 450 रुपये में टैंकर मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि उनके वार्ड में पुरानी पेयजल लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिन्हें तुरंत प्रभाव से बदलने की दरकार है। इस समस्या के समाधान के लिए वो कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। लोगों का कहना है कि वार्ड की गलियों में सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हैं, जिससे मैनहोल बैक मार रहे हैं और दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि नप ने बंदर पकड़ो अभियान भी नहीं चलाया है और लोग बंदरों के कारण परेशान हैं। उनका कहना है कि उनकी समस्या की ओर न तो पार्षद ने ध्यान दिया और न ही संबंधित अधिकारियों ने, जिसका खामियाजा वो भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

वार्ड 15 की आबादी करीब सात हजार है और मतदाताओं की संख्या करीब 2800 है। वार्ड में करीब 100 गलियां हैं, जिनमें से 15 जर्जर पड़ी हैं और जर्जर गलियों के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली की तारें लटकी हुई हैं, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहनों को छू जाती हैं और लोगों में हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। इस समस्या को लेकर कई बार निगम व प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वार्ड की मुख्य समस्याएं -
- ब्लॉक सीवर लाइन के कारण गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है।
- कई माह से घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
- गलियों में बिजली की लटकते तारों के कारण लोग परेशान हैं।
- बंदरों का झुंड घरों में घुसकर नुकसान कर रहा है।
ये है वार्ड की मुख्य मांग
- पुरानी सीवर लाइन बदली जाए।
- पेयजल लाइन ठीक करवाई जाए।
- वार्ड में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाए।
- बिजली तारों को दुरुस्त किया जाए।
वार्ड से जुड़े मुख्य तथ्य -
- वार्ड में घर - 1200
- वार्ड की आबादी - 7000
- वार्ड में मतदाता- 2800
लोग बोले : लंबे समय से झेल रहे समस्याओं का दंश -
वार्ड में सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है और मैनहोल बैक मार रहे हैं, जिसके कारण गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है। लंबे समय से इस समस्या का वार्डवासी दंश झेल रहे हैं।
- बसंती, वार्डवासी।
- वार्ड की गलियों में बिजली की तार लटके हुए हैं जो जमीन से कुछ फूट की ही ऊंचाई पर है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को छू रहे हैं, जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- मंजू गुप्ता, वार्डवासी।
चार माह से वार्ड के घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसके कारण महिलाओं को दूर-दराज से सिर पर पानी लाना पड़ रहा है। सप्लाई में जो पानी आता है उसे प्रयोग नहीं कर सकते।

- मनीष, वार्डवासी।
वार्ड में बंदरों का आतंक बढ़ गया है, लेकिन नप अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इस बार जो उम्मीदवार वार्ड की समस्याओं को दूर करने का वादा करेगा, उसी के पक्ष में मैं वोट दूंगी।
- रानी देवी, वार्डवासी।
वर्जन
वार्ड की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग व प्रशासन को शिकायत करवा चुकी हूं। भविष्य में भी इन समस्याओं दूर करने का हर संभव प्रयास रहेगा।
- बबीता शर्मा, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed