फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity supply schedule changed in summer season, department will supply in two groups

Charkhi Dadri News: गर्मी के मौसम में बदला बिजली आपूर्ति शेड्यूल, विभाग दो समूहों में करेगा आपूर्ति

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply schedule changed in summer season, department will supply in two groups
शहर स्थित बिजली पावर सब स्टेशन। 
चरखी दादरी। बिजली निगम ने गर्मी के मौसम को देखते हुए घरेलू व कृषि क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति की समयसारिणी में बदलाव कर दिया है। अब कृषि क्षेत्र को दो भागों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसमें सिंगल व थ्री फेज दो अलग-अलग भाग बनाए गए हैं। गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंंटे जबकि शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी रहेगा।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में बिजली की खपत सवा गुना तक बढ़ जाती है। बिजली का लोड अब प्रतिदिन बढ़ने लगा है। एसी, कूलर व पंखों के अलावा अन्य उपकरण भी दिन-रात चलने लगे हैं। फ्रीज के चलने की समय सीमा भी बढ़ गई है। प्रत्येक प्रतिष्ठान, घरों व सरकारी कार्यालयों में बिजली की खपत बढ़ रही है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने भी आपूर्ति संतुलित रूप से करने की योजना बना ली है। ताकि, बिजली का समान रूप से वितरण हो सके। किसी क्षेत्र में कारखाने ज्यादा हैं तो कहीं बिजली ट्यूबवेल ज्यादा संख्या में हैं।
विज्ञापन

विभाग ने शेड्यूल तय कर 20 अप्रैल से लागू भी कर दिया है। अब नई समयसारिणी के अनुसार ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल पाएगी।

ये रहेगा ग्रुप-ए का शेड्यूल
बिजली निगम ने अब नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत अब कृषि फीडरोंं के लिए बिजली की आपूर्ति दो भागों में की जाएगी। ग्रुप-ए में 2:45 बजे से 10:45 बजे तक तीन फेस व 12:00 बजे से 16:00 और 20:00 बजे से 24:00 बजे सिंगल फेस बिजली दी जाएगी। ग्रुप-एक मेंं ही 10:45 बजे से 18:45 बजे तक तीन फेस बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार, 6:30 बजे से 7:30 बजे व 19:00 से 2:00 बजे तक सिंगल फेस बिजली दी जाएगी।

घरेलू उपयोग के लिए मिलेगी 16 घंटे बिजली
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को शाम 19:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक दोपहर 12 से सायं 16:30 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इस प्रकार घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली मिलेगी। यह समयसारिणी गर्मी सीजन तक लागू रहेगी। सर्दी का मौसम आने पर फिर बदलाव किया जाएगा।





गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है। कृषि क्षेत्र को दो भागों में आपूर्ति की जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली दी जाएगी।

-एसडीओ राम सिंह, बिजली निगम, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed