फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity corporation started BSK facility, complaints will be registered 24 hours

बिजली निगम ने शुरू की बीएसके सुविधा, 24 घंटे दर्ज होंगी शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation started BSK facility, complaints will be registered 24 hours
चरखी दादरी। जिले के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं की सहूलियतों के लिए बिजली निगम ने बीएसके (बिजली सेवा केंद्र) सुविधा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत यहां दर्ज करवा सकेंगे। इन समस्याओं का समाधान फाल्ट रिमूविंग टीमों से करवाया जाएगा। शिकायत केंद्रों के स्टाफ को राहत देने और बिजली संबंधी शिकायतों का डाटाबेस तैयार करने के लिए यह सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

बिजली सुविधा केंद्र के दो हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता 99921-11839 और 86075-00170 पर कॉल कर बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इनके अलावा 1912 पर भी कॉल की जा सकती है। इसके तुरंत बाद फाल्ट ठीक करने के लिए संबंधित क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंच जाएगी और फाल्ट ठीक करने के बाद टीम को इसकी जानकारी बिजली सेवा केंद्र पर तैनात स्टाफ को भी देनी होगी।
विज्ञापन

तीन शिफ्टो में टीम के साथ तैनात रहेंगे एसडीओ
बिजली सुविधा केंद्र में 24 घंटे शिकयत दर्ज की जाएगी। इसके लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक शिफ्ट में तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे और तीनों शिफ्ट आठ-आठ घंटे की होंगी। तीनों शिफ्ट में एसडीओ भी यहां मौजूद रहकर शिकायतों का निरीक्षण करेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन एक्सईएन को सौंपेंगे। इसके लिए एसडीओ की रोस्टरवाइज ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की सहूलियतों के लिए बिजली सेवा केंद्र शुरू किया गया है। इस पर आने वालीं शिकायतों से डाटाबेस तैयार हो जाएगा और निरीक्षण भी सही से होगा।
सुमित यादव, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed