{"_id":"5ff35e808ebc3e3d5028c77d","slug":"electricity-corporation-employees-protested-against-online-transfer-policy-charkhidadri-news-rtk589403573","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की खामियों को दूर करने की बजाय तबादले करने के विरोध में सोमवार को जिलेभर के बिजली कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। दादरी मुख्यालय के अलावा बाढड़ा और झोझूकलां में निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
प्रांतीय महासचिव सुनील खटाना ने बताया कि प्रबंधन की ओर से बिजली विभाग में जो ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई है, उसका उद्देश्य ही सभी कार्यालयों में स्टाफ का सामान वितरण लिखा गया है, लेकिन इसको लागू करने की जो प्रक्रिया अपनाई गई है उसमें जिन कार्यालयों में लिपिक स्टाफ नहीं है, वहां की सभी सीटों को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके चलते पॉलिसी के उद्देश्य के विपरीत भविष्य में भी कार्यालयों में स्टाफ के समान वितरण की संभावना समाप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने गृह क्षेत्र में तैनाती पर कर्मचारी वहां की सामाजिक और भौगोलिक जानकारी के कारण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा दे पाता है। प्रक्रिया में खामियों के चलते अनेक ऐसे कर्मचारियों के तबादले भी कर दिए गए हैं, जो पॉलिसी के दायरे में नहीं आते। प्रांतीय प्रधान बिजेंद्र बेनीवाल ने कहां कि जब तक ट्रांसफर पॉलिसी की खामियों को दूर करके कर्मचारियों की आशंकाओं को दूर नहीं किया जाएगा तब तक यूनियन इसका हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगी।
बाढड़ा में हुई उपमंडल स्तरीय बैठक
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की बाढड़ा में सोमवार को उपमंडल स्तरीय बैठक हुई। इसमें ऑनलाइन तबादला नीति लागू करने पर रोष जताया गया। निगम कर्मियों ने सरकार को यह फैसला वापस न लेने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। बैठक में सब यूनिट सचिव सुनील बेरला, जेई कृष्ण छिक्कारा, कृष्ण सोलंकी, फोरमैन अशोक रोहिल्ला, कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष सुखबीर, संदीप जेवली, सत्यवान सिंह, सुनील शर्मा, हरीश श्योराण, अनिल दगड़ौली, राजपाल सांगवान, अनिल कुमार, मनेंद्र श्योराण काकड़ौली व प्रविंद्र भांडावा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
झोझूकलां सब डिविजन के कर्मियों ने भी जताया विरोध
झोझूकलां सब यूनिट के कर्मचारियों ने भी सोमवार को प्रधान प्रवीन थालौर और केंद्रीय परिषद के संगठनकर्ता विनोद सोनी के संयुक्त नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनिट प्रधान विक्रम सांगवान, वीरेंद्र सांगवान, देवेंद्र शर्मा, रवि कुमार, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।