{"_id":"61d09c49bcb77750a47d902e","slug":"electricity-corporation-disconnected-connections-of-150-defaulter-consumers-in-31-days-charkhidadri-news-hsr620977666","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिन में बिजली निगम ने 150 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिन में बिजली निगम ने 150 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

तीन हजार डिफाल्टर की तरफ निगम का बकाया पड़ा है सात करोड़, दिसंबर में वसूले दो करोड़
चरखी दादरी। बिजली निगम ने दिसंबर माह में शहर के 150 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्श्न काट दिए हैं। शहर में फिलहाल तीन हजार डिफाल्टर की सूची निगम ने तैयार की है। इनकी तरफ निगम का सात करोड़ रुपये बकाया है। इस माह में निगम ने दो करोड़ की वसूली भी की है। निगम का शहर में लाइन लोस 23 प्रतिशत है। इस मुहिम के तहत प्रत्येक डिफाल्टर उपभोक्ता तक पहुंचा जा रहा है। अगर उपभोक्ता बिल की बकाया राशि जमा करवा देता है तो उसका खाता क्लीयर कर दिया जाता है। विभाग ने इसके लिए छह टीमें बना रखी हैं।
बिजली निगम लाइनलोस कम करने और चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी रोकने के लिए दिन-रात छापे मार रही है। बिजली की चोरी बढ़ने पर लाइनलोस ज्यादा बढ़ता है। निगम गांव और शहरों में बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखे हैं। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है। रात के समय भी छापे मारे जाते है और अधिक जुर्माना लगाया जाता है। इस समय शहर का लाइन लोस 23 फीसदी है। शहर की बाहरी कॉलोनियों और गांवों में बिजली चोरी ज्यादा मात्रा में हो रही है।
अब बिजली निगम की नजर डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी है। निगम की योजना है कि प्रत्येक डिफाल्टर के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है।। इसके लिए निगम ने पूरी प्लानिंग से काम शुरू कर दिया है। एक टीम में चार से पांच कर्मचारियों को शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
- डिफॉल्टरों के मीटर उखाड़ने के साथ घरों में लोड भी जांच रही टीमें
निगम की छह टीमें घर- घर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल की रिकवरी कर रही है। जो भी डिफाल्टर बिल राशि का भुगतान नहीं करता है उसी समय कनेक्शन काटा जा रहा है। मीटर भी उखाड़ लिया जाता है। टीमें इन उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच कर रही है। लोड नियमों के विपरीत पाए जाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। निगम ने घरेलू और वाणिज्यिक दोनो प्रकार के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। शिक्षण संस्थान, फैक्टरी,धर्मशाला, सामुदायिक केंद्र, कोचिंग संस्थान व सरकारी विभागों की तरफ बकाया बिलों की वसूली की जा रही है।
- लोड खत्म करने के लिए लगाए 20 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी साथ-साथ फोकस रहा है। शहर के बिजली लोड को कम करने के लिए गत छह माह के दौरान 20 एडिशनल ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं ताकि लोड कम होने पर फॉल्ट कम होने पाए और आपूर्ति निर्बाध होती रहे।
==
वर्जन::
जो भी डिफाल्टर बकाया राशि जमा करवा देता है उसका कनेक्शन चालू कर दिया जाता है। उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल का भुगतान करना चाहिए ताकि वे डिफाल्टर की श्रेणी में शामिल न होने पाए। बिजली निगम शहर में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति कर रहा है।
प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम
---