{"_id":"67dc579f0ac8bb338b087dff","slug":"electricity-corporation-cut-off-the-connections-of-250-defaulting-consumers-of-28-villages-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133657-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 28 गांवों के 250 डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के बिजली निगम ने काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 28 गांवों के 250 डिफाॅल्टर उपभोक्ताओं के बिजली निगम ने काटे कनेक्शन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय।
चरखी दादरी। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वालों के साथ बिजली चोरी करने वालों पर बिजली निगम अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं। डिफाॅल्टर उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा हैं और इसके मद्देनजर टीमों ने गांवों का रुख कर लिया है। पिछले 28 दिनों की कार्रवाई पर नजर डालें तो 28 गांवों में 250 डिफाल्टर उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है।
इसके अलावा 83 कुंडीमार भी पकड़े गए हैं और टीम की ओर से इन पर 13 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि निगम की टीमें लगातार बिजली चोरी रोकने के लिए काम कर रही हैं। इसके तहत विशेष अभियान शुरू किया हुआ है और टीमें छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। छापे के दौरान मौके से सुबूत के तौर पर फोटो आदि भी लिए जाते हैं।
वहीं, दबिश देने के लिए बिजली निगम ने डिविजन स्तर पर टीमें बना रखी हैं। जिले में दादरी सिटी, बाढड़ा, सांजरवास, अटेला, झोझूकलां सहित छह डिविजन हैं। कई बार अचानक पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही दिन छापे भी मारे जाते हैं। इस दौरान सभी जिलों में छापे मारकर बिजली चोरी पकड़ी जाती है। इन पर मोटा जुर्माना लगाया जाता है। टीमें घरों व दुकानों में बिजली लोड की भी जांच करती है।
विज्ञापन
जिले के 28 गांवों में निगम की टीमों ने गत फरवरी माह में 250 डिफाॅल्टर्स के कनेक्शन काटे हैं। इन डिफाॅल्टर्स पर 85 लाख बकाया है। निगम गर्मी सीजन में छापेमार कार्रवाई और बढ़ाएगा। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने पर लोड भी बढ़ जाता है। एसी ज्यादा में बिजली की खपत करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -निगम की टीमें बिजली चोरों पर नजर रखे हुए हैं। फरवरी माह में 250 डिफाॅल्टर्स के कनेक्शन काटे गए हैं और 83 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। उपभोक्ता बिजली की चोरी न करें। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करते रहें।
- राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम (ग्रामीण)