फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Electricity corporation added connections, crushers started operating after getting permission

बिजली निगम ने जोड़े कनेक्शन, अनुमति मिलने के बाद क्रशरों का संचालन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation added connections, crushers started operating after getting permission
चरखी दादरी। नववर्ष क्रशर संचालकों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। करीब 50 दिन से बंद क्रशरों के संचालन को सरकार ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार से जिले के सभी 330 क्रशरों पर काम पहले की तरह शुरू हो गया है और इसकी पुष्टि क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला ने की है। वहीं, क्रशरों का संचालन शुरू होने से करीब 20 हजार परिवारों के रोजगार की चिंता दूर हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 10 नवंबर को सरकार के आदेशों पर बिजली निगम ने जिले के सभी जोन स्थित क्रशरों के बिजली कनेक्शन काट दिए थे और तब से ही क्रशरों का संचालन बंद पड़ा था। इसका सीधे तौर पर असर श्रमिक तबके पर पड़ा था और बीस हजार से अधिकारी परिवारों की रोजी-रोटी इससे प्रभावित हुई थी। क्रशरों के संचालन की मांग को लेकर क्रशर संचालकों और ट्रांसपोर्टरों ने आठ दिन पहले शहर में प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह पहले लघु सचिवालय में तीन दिन तक धरना दिया था। धरने के तीसरे दिन प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया था।
विज्ञापन

क्रशर एसोसिएशन जिला प्रधान सोमबीर घसोला ने बताया कि वीरवार शाम क्रशरों के संचालन की अनुमति मिल गई और शुक्रवार से कामकाज शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 50 दिन तक क्रशर बंद रहने से क्रशर संचालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लंबी पाबंदी के बाद क्रशरों के संचालन की अनुमति मिलने से क्रशर संचालक खुश है और एसोसिएशन सरकार का आभार जताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पांच वाहनों के घूमे पहिये, ट्रांसपोर्टरों को भी राहत
क्रशरों का संचालन शुरू होने से जिले के ट्रांसपोर्टरों को भी राहत मिली है। अब उनके करीब पांच हजार वाहन फिर से सड़कों पर दौड़ने लगेंगे। वाहनों का संचालन न होने से ट्रांसपोर्टरों के सामने किस्तें भरने की समस्या पैदा हो गई थी और वो भी क्रशरों के संचालन की मांग कर रहे थे।

वर्जन:::
क्रशरों के संचालन की अनुमति मिल गई है और बिजली निगम ने काटे गए बिजली कनेक्शन जोड़ दिए हैं। लंबे समय से क्रशर का संचालन बंद था और सरकार के अनुमति देने पर एसोसिएशन आभार व्यक्त करती है।
सोमबीर घसोला, प्रधान, जिला क्रशर यूनियन
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed