{"_id":"6855a5b2ee31d8ef4a00f7b8","slug":"electricity-bills-are-being-issued-late-consumers-have-to-pay-late-fees-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-139162-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देरी से जारी हो रहे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ रही लेट फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देरी से जारी हो रहे बिजली बिल, उपभोक्ताओं को चुकानी पड़ रही लेट फीस
विज्ञापन
बाढड़ा स्थित बिजली निगम कार्यालय।
बाढड़ा। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को इन दिनों निर्धारित तिथि के बाद बिल जारी होने के कारण लेट फीस का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली निगम समय पर बिल नहीं देता, जिससे भुगतान में देरी होती है और लेट फीस जुड़ जाती है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम आमतौर पर दो माह में घरेलू बिजली बिल जारी करता है, लेकिन इस बार तीन माह से बिल ही जारी नहीं किया गया, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। अधिक बिल आने पर एकमुश्त भुगतान करना भी कठिन हो जाता है।
विभाग ने किया इनकार
बिजली निगम के एसडीओ राम सिंह ने उपभोक्ताओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि निगम समय पर बिल जारी करता है और उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायतें
समय पर नहीं मिलते बिल, देना पड़ता है अतिरिक्त शुल्क
विकास कुमार, आनंद, सतपाल सिंह, विनोद कुमार, रमेश, मान सिंह और जयबीर सिंह जैसे कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बिजली का बिल समय पर नहीं मिलता, जिससे उन्हें लेट फीस भरनी पड़ती है। उन्होंने बिजली निगम पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि इसी तरह निगम की कार्यशैली जारी रही तो उपभोक्ता आर्थिक दबाव के कारण बिजली बिल चुकाने से कतराने लगेंगे, जिससे निगम के राजस्व हानि हो सकती है। भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने बताया कि पिछले माह उन्होंने कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को इस विषय में मांग-पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
बिजली महंगी, आपूर्ति कम और लेट फीस का बोझ
प्रेरक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मास्टर विनोद मांढ़ी ने कहा कि बिजली निगम पहले ही दरों में बढ़ोतरी कर चुका है, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर भार बढ़ा है। गर्मी के मौसम में बिजली संकट और आपूर्ति में लापरवाही ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करानी चाहिए क्योंकि इससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है और आमजन परेशान होता है।