फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   electric nigam will check tubewell cable

Charkhi Dadri News: ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए केबल की गुणवत्ता जांचेगा बिजली निगम

Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
electric nigam will check tubewell cable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बिजली चालित ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अब बिजली के केबल की गुणवत्ता की जांच होगी। करीब 50 गांवों में 35 किलोमीटर लंबा केबल लगाया जाना है। वहीं, कनेक्शन के लिए 20 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को कनेक्शन जारी करने में दिक्कत आ रही है। बिजली निगम को हिसार, नारनौल व हांसी से ट्रांसफार्मर मंगवाने पड़ रहे हैं।
ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 16, 20 व 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगने हैं। बिजली निगम की योजना है कि जैसे-तैसे खरीफ सीजन की फसलों की बिजाई से पहले किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएं। जिले में 471 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन का छह साल से इंतजार है जबकि निगम ने अब तक 150 ट्रांसफार्मर ही लगाए हैं जबकि 459 लगने हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बिजली निगम इस काम को 30 जून तक पूरा करने की योजना पर काम कर रहा है। रेतीले क्षेत्र में किसान बिजलीचालित टयूबवेल से ही फसलों की सिंचाई करते हैं। रेतीले भागों में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे तक है। ऐसे में मोटर के जरिए पानी की उठान करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 55 प्रतिशत कृषि क्षेत्र रेतीला है। यहां सिंचाई का साधन जमीनी पानी ही है। हालांकि, नहरें भी गुजरती हैं, जिनसे सिंचाई पूरी तरह से संभव नहीं है। रेत के टिब्बे होने की वजह से नहरी पानी से सिंचाई करना मुश्किल होता है।

नहरी पानी की उपलब्धता कम, योजनबद्ध तरीके से हो रहा काम : नहरी पानी की उपलब्धता वैसे ही कम है। अब इस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बिजली निगम योजनाबद्ध तरीके से काम करने जा रहा है। इसके तहत जिलाभर में 471 कनेक्शन लगाए जाएंगे, जिनसे किसान खेतों में सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed