फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   electric

नए साल में छह बिजली सब स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता

Fri, 25 Dec 2020 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
electric
बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड। - फोटो : CharkhiDadri
बिजली निगम जिला के छह पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएगा। इन सभी प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इस प्रकार जिला की क्षमता 38.4 एमवीए और बढ़ जाएगी। जिले में बिजली की खपत 82 लाख यूनिट प्रति माह है। जिला में 11500 बिजली ट्रांसफार्मरों के जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है और जिले में 90 फीडर हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। जिला बन जाने के बाद तो खपत में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। दादरी शहर में जिला स्तरीय और बाढड़ा में उपमंडल स्तरीय कार्यालय खुलने पर बिजली की खपत और बढ़ी है। हर साल नए कारखाने भी लग रहे हैं। आवासीय कनेक्शन भी बढ़ रहे हैं। वैसे भी आजकल घरों में भी बिजली की खपत ज्यादा बढ़ रही है। प्रत्येक घर में आधा दर्जन बिजली उपकरण ऐसे हैं जो नियमित रूप से बिजली की खपत करते हैं।
विज्ञापन

शहर में इस समय दो मेन पावर सब स्टेशन हैं जिनके जरिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता 220 केवीए और रेलवे रोड स्थित पावर सब स्टेशन की क्षमता 32 एमवीए है। रेलवे रोड पावर स्टेशन परिसर में ही एक और नया 33 केवीए क्षमता का पावर सब स्टेशन भी बनने जा रहा है। इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम खपत के अनुपात में आपूर्ति में विस्तार पर भी लगातार फोकस रहा है। इसके तहत दादरी-रोहतक रोड पर गांव कमोद में नया सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। पैंतावास कलां में भी नया सब स्टेशन बनाया गया है। मकड़ानी और मकड़ाना पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है ताकि लोड की वजह से परेशानी ना आए।
अब निगम हेड ऑफिस ने जिला में छह और पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इन पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से अप्रूवल मिल गई है। आने वाले थोड़े दिनों में वर्क ऑर्डर हो जाएंगे। इससे जिले की क्षमता 38.4 एमवीए और बढ़ जाएगी।
इन सब स्टेशनों की बढ़नी है क्षमता
जिला के गांव खेड़ी बत्तर में 33 केवीए पावर सब स्टेशन की क्षमता 20 से बढ़ाकर 30 एमवीए की जाएगी। इसी प्रकार डोहका दीना सब स्टेशन की क्षमता इस समय 10 एमवीए है इसे बढ़ाकर 20 एमवीए किया जाएगा। पिचौपा कलां 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 20 से 30 एमवीए की जाएगी। मांढ़ी पावर सब स्टेशन की क्षमता इस समय 23.3 एमवीए है यह बढ़ाकर 24.3 एमवीए की जाएगी। काकड़ोली सरदारा सब स्टेशन की मौजूदा क्षमता बढ़ाकर 16.3 से 20 एमवीए की जाएगी। इन सभी प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है। इसी प्रकार गांव मोरवाला सब स्टेशन की क्षमता 6.3 से बढ़ाकर 10 की जानी है इसके लिए वर्क ऑर्डर हो गए हैं। इस प्रकार जिला की बिजली क्षमता 38.4 एमवीए बढ़नी है।

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम प्रयासरत : एक्सईएन
एक्सईएन ने बताया कि बिजली निगम खपत के अनुरूप क्षमता बढ़ाने की दिशा में लगातार काम रहा है। शहर और गांवों में बिजली की खपत का समय-समय पर आकलन किया जाता है। लोड के अनुरूप बिजली की खपत देखकर उस पर काम किया जा रहा है। निगम की योजना है कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिले लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली जमा करवाना होगा और बिजली की चोरी रोकने में सहयोग करना होगा।
फोटो 29
बिजली सब स्टेशन का पावर ग्रिड।
फोटो- पावर सब स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed