फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eight thousand vaccine doses reached, 1966 vaccinated people,

आठ हजार वैक्सीन डोज पहुंची, 1966 लोगों का किया टीकाकरण,

Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand vaccine doses reached, 1966 vaccinated people,
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करवाते कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण जिला स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन कार्य तेज कर दिया है। शनिवार को जिले में 1966 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 24 अप्रैल की शाम तक जिला स्वास्थ्य विभाग 79681 लोगों को वैक्सीन लगा चुका है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण भी किया और जिला वैक्सीनेशन स्टोर में पहुंचकर वैक्सीन के स्टॉक का जायजा लिया। वहीं, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि फिलहाल वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है। तीन दिनों में वैक्सीन की आठ हजार डोज वैक्सीन स्टोर में पहुंची हैं।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया कि शनिवार को जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन सेशन लगाए गए। सिविल अस्पताल में शनिवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन हुआ। सबसे कम वैक्सीनेशन रानीला, मानकावास, हड़ौदी और छपार में हुआ। इन तीनों केंद्रों पर महज 159 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि सिविल अस्पताल में शनिवार को वैक्सीनेशन के लिए 380 लोग पहुंचे। डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि तीन दिनों में वैक्सीन की आठ हजार डोज वैक्सीन स्टोर में पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह वैक्सीनेशन में और तेजी लाई जाएगी और इसके लिए मांग भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आयोजित वैक्सीनेशन सेशन में 150 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 380 लोगों को दी डोज
सिविल अस्पताल में 380, मातृ-शिशु अस्पताल में 50, बौंदकलां में 110, अचीना में 120, इमलोटा में 139, रानीला में 40, सांवड़ में 60, झोझूकलां में 170, बलकरा में 80, संतोकपुरा में 146, माई कलां में 120, मानकावास में 40, बाढड़ा में 240, हड़ौदी में 39, कादमा में 137, छपार में 40 और गोपी में 55 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में 11158 लोगों को लगाई जा चुकी वैक्सीन
तारीख - वैक्सीनेशन संख्या
24 अप्रैल 1966
23 अप्रैल 2211
22 अप्रैल 1171
21 अप्रैल 986
20 अप्रैल 1302
19 अप्रैल 2021
18 अप्रैल 1501
शनिवार को 17 सेशन लगाकर 1966 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक जिले में 79861 लोगों को हम कवर चुके हैं। वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है और अब वैक्सीनेशन कार्य को हम और तेज करेंगे।
डॉ. आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed