फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Eight projects worth 145 crores in progress, people will get relief on completion

145 करोड़ के आठ प्रोजेक्ट प्रगति पर, पूरा होने पर लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eight projects worth 145 crores in progress, people will get relief on completion
चरखी दादरी। पीडब्ल्यूडी के आठ प्रोजेक्ट जिले में विकास के आयाम स्थापित करेंगे। इन प्रोजेक्टों पर कार्य प्रगति पर हैं। छह प्रोजेक्ट का निर्माण इस साल सितंबर तक जबकि दो प्रोजेक्ट अगले साल 2023 तक पूरे होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी की ओर से चार सड़कों और चार भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इन सभी प्रोजेक्ट पर करीब 145 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

जिले में लघु सचिवालय को छोड़कर अन्य सात प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। कुछ प्रोजेक्ट पर कार्य 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इसके तहत एक एनएच का निर्माण कराया जाना है जबकि जिले की दो सड़कें चौड़ी की जानी हैं। विभाग की योजना अनुसार सड़कों के निर्माण पर 45 करोड़ खर्च करने होने हैं जबकि करीब 100 करोड़ की लागत चार अलग-अलग भवनों के निर्माण पर खर्च होगी। इन प्रोजेक्टों में समसपुर में बन रहा जिला स्तरीय स्टेडियम भी शामिल है। इस पर 20 करोड़ 79 लाख रुपये लागत आएगी और निर्माण कार्य 12 अगस्त तक पूरा होगा।
विज्ञापन

गत 11 फरवरी को दादरी आए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इन आठ प्रोजेक्ट पर अधिकारियों के साथ मंथन किया और इनकी प्रगति रिपोर्ट भी ली। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन प्रोजेक्टों को धरातल पर पूरा किया जाए, ताकि जिलावासियों को पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें। बता दें कि लघु सचिवालय का भी डिप्टी सीएमओ को शिलान्यास करना था, लेकिन अंतिम समय में शिलान्यास कार्यक्रम को प्रशासन ने रोक लिया। वहीं, डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने वह सीएम मनोहर लाल के साथ दोबारा दादरी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... प्रोजेक्ट से होने वाला फायदा
प्रोजेक्ट :1
एनएच-148-बी का निर्माण कार्य 16 मार्च तक होगा पूरा
दादरी-महेंद्रगढ़ रोड (एनएच148-बी) के करीब दस किलोमीटर लंबे टुकड़े का निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से करवाया जा रहा है। इसके निर्माण पर करीब 17 करोड़ 69 लाख रुपये लागत आएगी। सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो चुकी है और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 16 मार्च है। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले 20 हजार से अधिक वाहन चालकों को इसका फायदा मिलेगा।
प्रोजेक्ट : 2
आठ करोड़ 82 लाख से बनेगी सड़क, पांच गांवों को होगा फायदा
घिकाड़ा-फतेहगढ़-मध माधवी रोड का निर्माण कार्य भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी करवा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट पर आठ करोड़ 82 लाख रुपये लागत आएगी और इसके तहत सड़क को चौड़ा करने के साथ पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 22 मई की डेडलाइन विभाग की ओर से दी गई है।
प्रोजेक्ट :3
72 करोड़ से बनेगा लघु सचिवालय भवन, दिसंबर 2023 में होगा काम पूरा
पीडब्ल्यूडी सीएम की घोषणा अनुसार कनीना रोड के समीप लघु सचिवालय का निर्माण करवाएगा। इसके लिए कागजी और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लघु सचिवालय निर्माण पर करीब 72 करोड़ रुपये लागत आएगी और यह कार्य पूरा करने के लिए एजेंसी को 29 दिसंबर 2023 की डेडलाइन दी गई है। लघु सचिवालय बनने के बाद जिलावासियों को सभी विभागों की सुविधा एक छत के नीचे मिलेगी।
प्रोजेक्ट : 4
आठ करोड़ से बनेंगे चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के क्वार्टर
पीडब्ल्यूडी शहर के मातृ-शिशु अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों के क्वार्टर भी बनाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति आ चुकी है। इस योजना पर आठ करोड़ 18 लाख रुपये लागत आएगी। इसका कार्य पूरा करने के लिए विभाग ने एजेंसी तीन मई 2023 का समय दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए धरातल पर जल्द कवायद शुरू करवा दी जाएगी।

145 करोड़ के इन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करवाने का हमारे प्रयास रहेगा। कुछ बार काम शुरू हो चुका है जबकि कुछ का 50 फीसदी तक काम पूरा हो गया है। डिप्टी सीएम के निर्देशानुसार इन प्रोजेक्ट की पूरी मॉनीटरिंग की जा रही है। - सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed