फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Effect of cold: 300 patients of cough, cold and fever reached the civil hospital every day.

ठंड का असर : नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन पहुंचे रहे खांसी-जुकाम और बुखार के 300 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold: 300 patients of cough, cold and fever reached the civil hospital every day.
चरखी दादरी। बदलते मौसम के साथ ही वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन मौसमी बीमारियों से ग्रस्त 300 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। फिलहाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी 10 प्रतिशत तक बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सकाें का कहना है कि वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को मास्क आदि से मुंह ढककर कर रखना चाहिए ताकि, अन्य लोग बुखार की चपेट में न आ सकें। एक सप्ताह पहले जहां बुखार के मरीजों की संख्या 50-60 होती थी, अब मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते 180 से अधिक हो गई है। फिलहाल फिजिशियन से संबंधित ओपीडी 300 के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इन ओपीडी कक्ष के सामने मरीजों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। मरीज के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि यहां नंबर आने में ही एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। हालात ऐसे बने हैं कि हर घर में एक मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दैनिक ओपीडी पहुंची 1000
जिले के सरकारी अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अस्पताल में मुख्य चिकित्सकों की कमी होने के बाद भी हर रोज 1,000 ओपीडी हो रही है। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, ऑर्थो, खांसी, नेत्र, खांसी व जुकाम के होते हैं।
बुखार की शिकायत मिलने पर लगाएं मास्क


डिप्टी सीएमओ डॉ. आशिष मान ने बताया कि परिवार में जब भी किसी सदस्य को बुखार की शिकायत मिले, उसे तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर दवा लेनी चाहिए। इसके अलावा पीड़ित मरीज को मुंह पर कपड़ा या मास्क लगाना चाहिए। वहीं, मरीज को अलग कमरे ही रहना बेहतर होगा ताकि इस वायरल की चपेट में परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं आ सके।


-------------- बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम अनुसार ही खानपान करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होते ही चिकित्सक से परामर्श लें।
- डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article