फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   E-Roksha Will colect Carveg in Charkhi Dadari

वीरवार से 20 ई-रिक्शा गलियों से करेंगे कूड़े का उठान

Tue, 10 Sep 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-Roksha Will colect Carveg in Charkhi Dadari
नगर परिषद कार्यालय में खड़े ई-रिक्शा। - फोटो : CharkhiDadri
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण के दिए बजट से नगर परिषद द्वारा खरीदे गए 20 ई-रिक्शा इस वीरवार तक सड़कों पर उतार जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए हैं। ई-रिक्शा को वार्डों की तंग गलियों में भेजा जाएगा। इस समय यहां डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए नगर परिषद के ऑटो टीपर और ट्रैक्टर-टशॅली नहीं पहुंच पा रहे हैं। ई-रिक्शा इन गलियों में आसानी से पहुंच जाएंगे और इसके बाद करीब दो हजार परिवारों को भी डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

गत 29 अगस्त को ही नगर परिषद के बेड़े में 20 ई-रिक्शा भी शामिल हो गए हैं। ई-रिक्शा को डोर-टू-डोर कचरा उठान सेवा के तहत प्रयोग में लिया जाना है। नप अधिकारियों की माने तो हर वार्ड में एक ई-रिक्शा भेजा जाएगा। इससे पहले रूट मैप तैयार किया जा रहा है और इन पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में ई-रिक्शा को शहर की गलियों में उतारने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। वीरवार से ई-रिक्शा वार्डों में भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नप सूत्रों की माने तो 21 वार्डों में 60 से अधिक तंग गलियां हैं। इन वार्डों की अन्य गलियों में तो ऑटो टीपर या ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा उठान करने पहुंच रहे हैं, लेकिन वाहन अंदर नहीं जा पाने पर तंग गलियों को कवर नहीं किया जा रहा है। गलियों में रहने वाले लोग समीपवर्ती डंपिंग प्वाइंट पर कचरे का निस्तारण करने को विवश हैं। गत दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण एमसी कॉलोनी में निर्माणाधीन पार्क की आधारशिला रखने आए थे। उस दौरान नप अधिकारियों और पार्षदों ने उन्हें नगर परिषद बेड़े में संसाधनों की कमी से अवगत करवाया था। उस दौरान प्रधान सचिव ने नप अधिकारियों को नए संसाधनों की खरीद के लिए प्रपोजल और एस्टिमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधनों की खरीद के लिए मिले थे 1.83 करोड़ रुपये
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण के आदेशों पर नप अधिकारियों ने संसाधनों की खरीद का प्रपोजल तैयार कर हेड ऑफिस भेज दिया था। वहां से करीब एक करोड़ 83 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। बजट आने के बाद नप अधिकारियों ने संसाधनों की खरीद के लिए टेंडर लगाए थे। इसके तहत एक स्वीपिंग मशीन, 20 ई-रिक्शा और दस ऑटो टीपर की खरीद की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रपोजल में शामिल अन्य संसाधनों की खरीद भी जल्द कर ली जाएगी।

नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि 20 ई-रिक्शा को अगले वीरवार से हम वार्डों में भेजना शुरू कर देंगे। इसकी क्षमता 0.5 क्यूम है। इसमें सूखे और गीले कचरे के लिए दो कंपार्टमेंट बनाए गए हैं। शहर की करीब 60 गलियों को ई-रिक्शा कवर करेंगे। यहां ऑटो टीपर या ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा उठान के लिए नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed