फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by a speeding dumper, driver fled after the accident, police registered a case

Charkhi Dadri News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हादसे के बाद चालक भागा, पुलिस ने केस दर्ज किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by a speeding dumper, driver fled after the accident, police registered a case
सतीश फाइल फोटो 
चरखी दादरी। गांव अचीना व लोहरवाड़ा के बीच नेशनल हाईवे 334 बी पर वीरवार को तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में गांव कन्हेटी निवासी 50 वर्षीय सतीश की माैत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को दादरी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दयानंद ने बताया कि उसका भाई सतीश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी लोहरवाड़ा से निकलते समय झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दयानंद के बयान पर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। सतीश का एक एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे की खबर से परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों काे सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed