फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dushyant Chautala said in the district level workers conference of JJP

कांग्रेस और इनेलो नेताओं को जजपा से लग रहा डर : दुष्यंत चौटाला

Sun, 21 Jul 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala said in the district level workers conference of JJP
चरखी दादरी में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटा
चरखी दादरी। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो नेताओं को जजपा से डर लग रहा है और यही वजह है कि वह उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दादरी के विधायक हार के डर से कांग्रेस की झोली में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित एक धर्मशाला में जजपा के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कहते हैं कि भाजपा ही पिछड़ा वर्ग की पक्षधर है, जबकि हकीकत ये है कि जजपा ने शासन में रहते हुए पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए सबसे अधिक योजनाएं बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया। पिछड़ा वर्ग को पंचायतों में आरक्षण देकर सशक्त बनाने का काम किया। प्रदेश के जिन क्षेत्रों में पिछले 20-20 सालों में सड़कें तक नहीं बनी थी, वहां जजपा ने प्राथमिकता से जनहित में कार्य करवाकर लोगों को राहत दी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से लोकसभा चुनाव की परिस्थितियां सदैव विपरीत होती है। अब सभी को मिलकर विधानसभा चुनाव में पार पाना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 95 दिनों में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशों पर पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि चुनाव में हार-जीत चलती रहती है। कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के परिणामों से हतोत्साहित न हों। आज से ही पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनावी रण में उतर जाएं, आने वाला कल आपका होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल कभी हार से निराश नहीं हुए और सदैव संघर्ष के बूते सफलता पाई। उन्हीं की प्रेरणा से प्रेरित होकर सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में विजय हासिल करनी है। विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाना है। डॉ. चौटाला ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आता रहता है, लेकिन पराजय से हार मान लेना जजपा की रगों में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed