फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Dumping Yard: Two crore to 27 thousand tonnes of waste has been disposed of

डंपिंग यार्ड : दो करोड़ से 27 हजार टन कचरे का हुआ निस्तारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dumping Yard: Two crore to 27 thousand tonnes of waste has been disposed of
फोटो 02 डंपिंग यार्ड पर लगा कचरे का ढेर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रानिया वाला जोहड़ डंपिंग यार्ड पर कचरा निस्तारण के पहले चरण का काम एजेंसी ने पूरा कर लिया है। करीब डेढ़ साल के अंदर यहां 27 हजार टन कचरा निस्तारित किया गया है और इस पर करीब दो करोड़ रुपये लागत आई है। वहीं, अब नप अधिकारी दूसरे चरण का काम शुरू करवाने की तैयारी में है और इसके लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है। दूसरे चरण में करीब 30 हजार टन कचरे का निस्तारण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच साल से नगर परिषद कर्मचारी बाजार समेत 21 वार्डों से निकलने वाले कचरे का रानिया वाला डंपिंग यार्ड में निस्तारण कर रहे हैं। यहां चार एकड़ जमीन पर कचरा की मात्रा बढ़ने के कारण और कचरा डालने की जगह नहीं बची थी। सरकार ने समस्या को देखते हुए एजेंसी से यहां डाले गए कचरे का निस्तारण करवाने के निर्देश दिए थे और इसके बाद नप ने इसके लिए एजेंसी हायर की थी।
विज्ञापन

एजेंसी ने पहले चरण का काम पूरा कर लिया है। नप सूत्रों के अनुसार काम शुरू होने पर डंपिंग यार्ड पर करीब 55 हजार टन से अधिक कचरा पड़ा था। इसमें से 27 हजार टन कचरे को निस्तारित किया जा चुका है। वहीं, काम शुरू होने के बाद यहां और कचरा भी पहुंचा और फिलहाल करीब 30 हजार टन कचरे का निस्तारण बाकी है। दूसरे चरण के अलावा नगर परिषद अधिकारियों ने डंपिंग साइट के लिए कुछ और योजनाएं भी तैयार की हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी के चेयरमैन ने गत दिनों लिया था जायजा
पूर्व जस्टिस एवं एनजीटी के चेयरमैन प्रीतमपाल सिंह ने गत दिनों ही डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया था। उस दौरान डीसी समेत तमाम अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को डंपिंग यार्ड की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे, जिन्हें जहन में रखते हुए नप अधिकारियों ने अपनी योजना तैयार कर ली है।
500 पौध के अलावा लगाई जाएगी घास
डंपिंग यार्ड करीब चार एकड़ जमीन पर है। अब नप अधिकारियों की तैयारी है कि मानसून सीजन के दौरान यहां 500 पौध के अलावा घास भी लगाई जाए। इससे यहां हरियाली को बढ़ावा मिलेगा और इसी सप्ताह पौधरोपण शुरू करने की योजना है।
ई-वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट भी बनेगा
डंपिंग यार्ड पर अब ई-वेस्ट के लिए अलग से कलेक्शन प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके बाद यह वेस्ट प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से हायर की गई एजेंसी को दिया जाएगा। एजेंसी इस वेस्ट का निस्तारण करेगी। अब तक यहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी और सभी प्रकार का वेस्ट एक ही जगह डाला जा रहा था।
प्रतिदिन निकलता है 22 टन कचरा
दादरी शहर की अगर बात करें तो बाजार व 21 वार्डों से प्रतिदिन 22 टन कचरा निकलता है। नप के 30 वाहन इस कचरे का उठान करते हैं और प्रतिदिन ये वाहन 400 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं। शहर के ज्यादातर वार्डों से डोर-टू-डोर जाकर कचरे का उठान किया जाता है।

एजेंसी ने पहले चरण का काम पूरा कर लिया है। करीब 27 हजार टन कचरे का निस्तारण हो चुका है जबकि 30 हजार टन का बाकी है। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही दूसरे चरण का काम शुरू करवा दिया जाएगा। डंपिंग यार्ड पर हरियाली करने के साथ ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर भी बनाया जाएगा। - सौहार्द शर्मा, जेई, नगर परिषद।

फोटो 03  कचरा निस्तारण के लिए डंपिंग यार्ड पर लगी मशीन।

फोटो 03 कचरा निस्तारण के लिए डंपिंग यार्ड पर लगी मशीन।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed