{"_id":"652e254ebb4678843a0adf56","slug":"dumper-hits-bike-in-dadri-motorcyclist-dies-second-injured-accident-happened-in-kaliyana-village-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर: मोटरसाइकिल चालक की मौत; दूसरा घायल, कलियाणा गांव में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर: मोटरसाइकिल चालक की मौत; दूसरा घायल, कलियाणा गांव में हुआ हादसा
Tue, 17 Oct 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:40 AM IST
सार
मृतक मुकेश दादरी के रोहतक रोड पर वेल्डिंग का काम करता था। वो पिछले कई सालों से अपने गांव से दादरी बाइक पर आवाजाही करता था। सोमवार को बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो कलियाणा जलघर के समीप पहुंचा तो एक डस्ट से भरे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चरखी दादरी के कलियाणा जलघर के समीप सोमवार रात एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कलियाणा निवासी बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दगड़ोली निवासी युवक घायल हो गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कलियाणा निवासी मुकेश (41) शहर के रोहतक रोड पर वेल्डिंग का काम करता था। वो पिछले कई सालों से अपने गांव से दादरी बाइक पर आवाजाही करता था। सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वो दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वो कलियाणा मोड़ के समीप पहुंचा तो दगड़ोली निवासी विनय ने उससे लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन
मुकेश ने विनय को बाइक पर बैठा लिया और वो दोनों गांव की तरफ चल पड़े। जब वो कलियाणा जलघर के समीप पहुंचे तो एक डस्ट से भरे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक कच्चे में जा गिरी जबकि डंपर भी सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
मुकेश ने मौके पर ही तोड़ा दम
बाइक चालक मुकेश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, विनय को चोटें लगीं और घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। मुकेश के तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है।
रोहतक रोड के दुकानदारों ने जताया शोक
मुकेश का दादरी शहर से जुड़ाव पिछले करीब 20 सालों से था। उसके व्यवहार बेहद शालीन था और इसकी चर्चा मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे लोगों के बीच भी रही। वहीं, हादसे में साथी की मौत होने पर रोहतक रोड निवासी दुकानदारों ने शोक जताया।
अधिकारी के अनुसार
कलियाणा जलघर के समीप सोमवार रात हादसा हुआ जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -सतीश, एसआई एवं जांच अधिकारी।