फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Due to the spark falling in the fields, the desire of the farmers was satisfied

खेत-खलिहानों में गिरी चिंगारी से किसानों के अरमान स्वाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Due to the spark falling in the fields, the desire of the farmers was satisfied
चरखी दादरी। खलिहानों में गिरी चिंगारी से जिले के किसानों के अरमान स्वाह हो रहे हैं। पिछले बीस दिनों की अगर बात करें तो दस किसानों की फसल आग से जल चुकी है। इनमें से कुछ ने पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को शिकायत सौंपकर नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है जबकि कुछ किसान शिकायत देने की बजाय अपने स्तर पर ही नुकसान भुगत रहे हैं। पिछले 20 दिनों में 28 एकड़ जमीन पर खड़ी और कटी फसल नष्ट हुई है। दमकल विभाग की टीमों ने ज्यादातर घटनाओं में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बार आग की घटना गेहूं की फसलों में अधिक हुई।
विज्ञापन

दादरी जिले में हर साल फसल कटाई सीजन में आग लगने की करीब 50 घटनाएं होती हैं। हालांकि दमकल विभाग के पास इसके मद्देनजर पर्याप्त संसाधन नहीं है। विभाग में स्टाफ की कमी के साथ दमकल गाड़ियों की कमी भी बनी हुई है। हाल ही में बाढड़ा में दमकल विभाग की एक गाड़ी स्थायी तौर पर भेजी गई है जबकि इससे पहले बाढड़ा में आग लगने की घटना होने पर दादरी से ही गाड़ी जाती थी। इसमें करीब 50 मिनट का समय लग जाता था।
विज्ञापन

इस सीजन की अगर बात करें तो पिछले दो सालों के मुकाबले आग की घटनाएं कम हुई हैं। पिछले बीस दिनों में फसलों में आग लगने की दस घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर का कारण शार्ट-सर्किट है जबकि कुछ घटनाएं संदिग्ध हैं और पीड़ित किसानों ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। फिलहाल इस सीजन में आग लगने से हुए नुकसान का किसी किसान को मुआवजा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 से 30 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच रही दमकल टीम
पिछले 20 दिनों में हुई आग की घटनाओं में दमकल विभाग का रिस्पांस अच्छा रहा है। सूचना मिलने के दो मिनट बाद ही टीम कार्यालय से रवानगी कर लेती है। आग की घटनाओं में दमकल विभाग का रिस्पांस टाइम 15 से 30 मिनट रहा है। इसके बावजूद फसलों में काफी नुकसान हुआ है।
- इस सीजन में आग लगने की ये हुईं प्रमुख घटनाएं -
घटना नंबर: 1- गत 25 मार्च को गांव काकड़ौली हट्ठी में खेत के अंदर पड़ी सरसों की ढेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके कारण दो एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
घटना नंबर: 2- गत चार अप्रैल को गांव मंदोला में दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसके कारण गेहूं की पूरी फसल जलकर खत्म हो गई।
घटना नंबर:3- गत छह अप्रैल को गांव कारीमोद के एक किसान की सवा एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके कारण फसल जलकर राख हो गई।
घटना नंबर: 4- गांव हंसावास में भी शॉर्ट सर्किट के कारण एक एकड़ में पड़ी गेहूं की ढेरी में आग लग गई। इसके चलते किसान की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
घटना नंबर: 5- गत 12 अप्रैल को गांव चरखी में अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। आग की चपेट में 16 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आ गई थी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी।
घटना नंबर: 6 - गत सोमवार को गांव गोठड़ा में एक किसान की तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग पर काबू पाने तक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गई थी।

- यहां भी हुई हैं घटनाएं
इनके अलावा गत बुधवार को बरसाना में दो एकड़ में एकत्रित की गई गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहीं, गत वीरवार को गांव झोझूकलां में दो एकड़ की सरसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इनके अलावा आग में घिकाड़ा निवासी एक किसान की भी एक एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed