{"_id":"657dd32f24ac338f9b0c0d16","slug":"dudhwas-last-came-first-in-300-meter-race-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10737-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 300 मीटर दौड़ में दूधवा की अंतिम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 300 मीटर दौड़ में दूधवा की अंतिम रही प्रथम
Sat, 16 Dec 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह व सीडीपीओ गीता सहारण। संवाद
चरखी दादरी। गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय महिला खेलकूद स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन 6 खेल स्पर्धाओं में 150 से अधिक महिलाओं ने दमखम दिखाया। 300 मीटर दौड़ में दूधवा की अंतिम प्रथम रही। समारोह के अंतिम दिन एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यअतिथि पहुंचकर विजेता महिला प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
दूसरे दिन की खेल स्पर्धा का शुभारंभ 88 वर्षीय बुजुर्ग सुखबीर सिंह दहिया ने किया। एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के लिए इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता करवाते रहना चाहिए। यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि खेल, व्यायाम आदि शारीरिक दक्षता के लिए अति उपयोगी और अनिवार्य है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने की। महिलाओं ने साइक्लिंग के अलावा 400 मीटर, 300 मीटर, 100 मीटर, मटका व आलू दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। स्पर्धा के आयोजन में एससीआर स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार, खेल शिक्षक रमेश, पूनम और कुलदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
स्पर्धाओं के ये रहे परिणाम
1- साइक्लिंग: बिगोवा निवासी मीनू पुत्री तैयब हुसैन ने पहला, बाढड़ा निवासी किरण पुत्री राजेंद्र ने दूसरा और निमली निवासी प्रियंका पुत्री प्रहलाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
2-400 मीटर दौड़: कोहलावास की प्रगति पुत्री बाबूलाल ने प्रथम, गांव हुई निवासी प्रीति पुत्री सत्यनारायण ने दूसरा और मकड़ाना निवासी प्रियंका पुत्री शेर सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
3-300 मीटर दौड़: दूधवा निवासी अंतिम पुत्री सुरेंद्र कुमार ने पहला, डांडमा निवासी आरती पुत्री प्रेम सिंह ने दूसरा और कोहलावास निवासी प्रतिभा पुत्री बाबूलाल ने तीसरा स्थान पाया।
4- मटका दौड़: हुई निवासी प्रमिला पत्नी जय सिंह ने प्रथम, निमड़ निवासी संतोष पत्नी नरेंद्र ने दूसरा और अटेला कलां निवासी अनीता पत्नी योगेश व दादरी निवासी पिंकी पत्नी राजेश तृतीय रही।
5-आलू दौड़: चरखी गांव निवासी मोनिका पत्नी नवीन कुमार ने पहला, बाढड़ा निवासी मुन्नी पत्नी अनिल ने दूसरा और दातौली निवासी जयवंती पत्नी बलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
6- 100 मीटर दौड़: महराणा निवासी रितू पत्नी जयदीप ने प्रथम, मौड़ी निवासी बबीता पुत्री बदन सिंह ने दूसरा और मांढी हरिया निवासी पिंकी पत्नी सुधीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- विजेता प्रतिभागियों को ये मिले नकद पुरस्कार
सभी छह स्पर्धाओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नकद राशि दी गई। पहला स्थान हासिल करने पर 4100, दूसरा स्थान पाने पर 3100 और तीसरा स्थान पाने वाले को 2100 रुपये की नकदी राशि दी गई।
- एडीसी ने विजेता अंतिम के पिता को बुलाया मंच पर
स्पर्धा के समापन पर एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उसी दौरान 300 मीटर दौड़ स्पर्धा की विजेता अंतिम जब मंच पर पहुंची तो एडीसी ने उससे पूछा कि आप प्रथम आई हो और परिजनों ने नाम अंतिम रखा हुआ है। इसके बाद अंतिम के पिता सुरेंद्र कुमार को भी मंच पर बुलाया गया और उनसे भी एडीसी ने ये ही सवाल पूछा। इस पर सभी खिलखिला उठे।