फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   ducation

लॉकडाउन में छात्रों की ऑनलाइन लगेंगी कक्षाएं, होमवर्क भी मिलेगा

Mon, 13 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ducation
ऑनलाइन पढ़ाई करती राजकीय स्कूल की छात्रा । - फोटो : CharkhiDadri
शिक्षा विभाग ने अब ऑनलाइन एजूसेट, दूरदर्शन के टीवी चैनल और एनसीईआरटी के मोबाइल एप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने व होमवर्क देने की तैयारी कर ली है। जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ने आदेश दिए हैं कि लॉकडाउन होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। कक्षाएं चाहे भले ही न लग रहे हों लेकिन पढ़ाई जारी रहनी चाहिए। राजकीय विद्यालयों के शिक्षक छात्रों व उनके अभिभावकों के व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर उनको रोजाना होमवर्क दे रहे हैं और पढ़ा भी रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी ने दीक्षा, सीसीटी, ई पाठशाला, एनआरओईआर, स्वयंम एवं स्वयंम प्रभा आदि एप व टीवी चैनल बनाकर बच्चों को शिक्षित करने का कार्य शुरू किया हुआ है। रामअवतार शर्मा ने बताया कि यू ट्यूब के द्वारा भी बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थी मोबाइल फोन पर अपने अध्यापक के ऑडियो एवं वीडियो क्लिप देखकर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी स्कूलों के मुखिया को कक्षा पहली से बारहवीं तक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन शिक्षा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed