{"_id":"64c01428bcd19a2f74031daa","slug":"dtp-demolished-two-illegal-constructions-on-loharu-road-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-3565-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीटीपी ने लोहारू रोड पर ध्वस्त किए दो अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीटीपी ने लोहारू रोड पर ध्वस्त किए दो अवैध निर्माण
Tue, 25 Jul 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी और मौके पर मौजूद डीटीपी नीलम शर्मा व पुलिस बल।
चरखी दादरी। हरित पट्टी में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग और जिला प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर ली है। उपायुक्त प्रीति के आदेश पर मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को साथ लेकर लोहारू रोड पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने दो अवैध निर्माण ध्वस्त किए। वहीं लोगों के विरोध के चलते पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी।
दादरी की जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि दादरी सदर थाना की हेड कांस्टेबल रोशनी देवी अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। दादरी कॉपरेटिव सोसायटीज के सब-रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। जेसीबी से लोहारू रोड पर हरित पट्टी में बनाए गए दो निर्माण कार्यों को तोड़ा गया।
उन्होंने कहा कि लोगों को प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट नहीं खरीदने चाहिए। मुख्य सड़कों के किनारे सौ फुट की हरित पट्टी में निर्माण करना अवैध है। नियंत्रित क्षेत्र में नगर योजनाकार विभाग से अनुमति लेकर ही निर्माण करवाया जा सकता है। जो लोग अवैध निर्माण कार्य करवा रहे हैं उनके खिलाफ हरियाणा कंट्रोल एरिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।