फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drunkard breaks idol in Lord Parshuram temple, woman files case

Charkhi Dadri News: भगवान परशुराम मंदिर में शराबी ने मूर्ति की खंडित, महिला ने दर्ज कराया केस

Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drunkard breaks idol in Lord Parshuram temple, woman files case
बौंदकलां। कस्बे के ऊण रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में एक व्यक्ति ने शराब पीकर भगवान की मूर्ति खंडित कर दी। महिला श्रद्धालु की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी महिला सुदर्शना कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी को रात नौ बजे गांव निवासी पुनित उर्फ लब्बू ने शराब पीकर भगवान परशुराम मंदिर में तोड़फोड़ की। इस दौरान उसने भगवान परशुराम की मूर्ति खंडित कर दी। इससे समुदाय विशेष में काफी रोष है। उन्होंने आशंका जताई है कि उक्त संप्रदाय के लोग दंगा कर सकते हैं, साथ ही आरोपी भी मंदिर की अन्य मूर्तियों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने पुलिस से इस मामले पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed