फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drug consignment found in tent house, 3.760 kg ganja, 250 vials of cough syrup and four abortion kits recovered in charkhi dadri

टेंट हाउस में मिली नशे की खेप, 3.760 किलोग्राम गांजा, 250 शीशी कफ सिरप और चार गर्भपात किट बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drug consignment found in tent house, 3.760 kg ganja, 250 vials of cough syrup and four abortion kits recovered in charkhi dadri
गत्ता पेटी में रखी कफ सिरप की शीशी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। छपार स्थित एक टेंट हाउस से नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे की खेप और गर्भपात में इस्तेमाल होने वालीं प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। यहां से टीम ने तीन किलो 760 ग्राम गांजा, 25 कफ सिरप की शीशी और चार गर्भपात करवाने की किट बरामद की हैं। इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ सदर थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत तो दूसरा एमटीपी एक्ट के तहत दर्ज करवाया गया है। तीन आरोपियों में से दो टेंट हाउस से करीब 100 मीटर दूर शराब की अवैध बिक्री भी करते थे और वहां से आबकारी विभाग की टीम ने 39 बोतल शराब भी बरामद की है। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत तीसरी एफआईआर आबकारी विभाग के अधिकारी ने दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम नारकोटिक्स, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छपार गांव में दबिश दी। वहां प्रतिबंधित नशीली दवाएं, अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों की खेप होने की सूचना मिली थी। आरोपी एक प्लाट किराये पर लेकर आगे शराब ठेका और पीछे टेंट हाउस चला रहे थे। सोमवार शाम जब टीम वहां पहुंची तो टेंट हाउस का ताला बंद मिला। ठेके पर तैनात कारिंदे की मौजूदगी में टेंट हाउस का ताला खोला गया तो वहां से प्लास्टिक की दो पॉलिथीन में रखा तीन किलो 760 ग्राम गांजा बरामद हुआ। ड्रग्स कंट्रोलर ने वहां रखीं दवाओं की जांच की तो ओमेरेक्स कफ सिरप की 250 शीशियां बरामद हुईं। वहीं, गर्भपात की किट मिलने पर टीम ने सीएमओ को सूचित किया। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर भी वहां पहुंचा और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली किट को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में आरोपियों के मादक पदार्थ अधिनियम समेत एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

39 बोतल शराब बरामद
टेंट हाउस और ठेका छपार निवासी अनिल और संजय समेत काकड़ोली हट्ठी निवासी रमेश चला रहे थे। टेंट हाउस से करीब 100 मीटर दूर आरोपी अनिल और रमेश शराब की अवैध बिक्री भी करते थे। वहां से शराब की 24 बोतल, 19 अध्धे और 23 पव्वे बरामद हुए हैं। आबकारी विभाग के अधिकारी की शिकायत पर सदर थाने में इस संबंध में भी किस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक है अनिल
इस मामले का एक आरोपी अनिल मेडिकल स्टोर संचालक है। सूत्रों के अनुसार वह पिछले करीब दस साल से गांव में मेडिकल स्टोर चला रहा है। उसने रमेश और संजय के साथ शराब के ठेके में भी हिस्सेदारी की है। पिछले साल भी छपार का ठेका संजय व रमेश के पास था। कयास लगाए जा रहे है कि नशीली दवाएं और एमटीपी किट अनिल ही मेडिकल स्टोर के जरिये खपाता था।
टीमों के पहुंचने से पहले ही लगी भनक, फरार आरोपी
आरोपियों को विभिन्न विभागों की टीमें पहुंचने की भनक पहले ही लग गई थी। टीमों के पहुंचने से पहले ही तीनों मुख्य आरोपी वहां से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तक आरोपी वहीं थे। देर रात करीब डेढ़ बजे तक बरामदगी के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी हुई और इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।

आबकारी अधिनियम से संबंधित एफआईआर दो लोगों पर और एनडीपीएस और एमटीपी एक्ट के तहत तीन-तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस टीमें आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगी, इसके लिए दबिश जारी है।
पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता

   टेंट हाउस से बरामद गांजा और अन्य प्रतिबंधित सामान के साथ पुलिस टीम।

टेंट हाउस से बरामद गांजा और अन्य प्रतिबंधित सामान के साथ पुलिस टीम।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed