फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drizzle leads to a drop in temperature; paddy harvesting and mustard sowing affected

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, धान कटाई और सरसों की बोआई प्रभावित

Thu, 29 Oct 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 29 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Drizzle leads to a drop in temperature; paddy harvesting and mustard sowing affected
बूंदाबांदी में भीगी धान की कटी फसल। - फोटो : 1
चरखी दादरी। चक्रवातीय तूफान अर्नब के आंशिक प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आ गया। शहर व आसपास के एरिया में सुबह सवेरे बिखराव वाली बूंदाबांदी हुई तो बाढ़डा क्षेत्र के कुछ गांवों में हल्की बारिश भी हुई। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा। जिले में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अति भीषण चक्रवातीय तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने के बाद कमजोर हो रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा में दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय हुई हैं, जो वातावरण में नमी बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश की गतिविधियां देखने को मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चक्रवात का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सीधा प्रभाव नहीं है, लेकिन इसके आंशिक असर से मौसम में बदलाव आया है।

धान कटाई व बोआई का कार्य प्रभावित

सुबह सवेरे बूंदाबांदी शुरू हो जाने से धान कटाई का कार्य प्रभावित रहा। साथ ही कपास व धान की फसल व सरसों बोआई को नुकसान होने की आशंका के चलते किसान चिंतित हैं। इस चिंता को मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान और बढ़ा रहा है कि मौसम शुक्रवार को भी परिवर्तनशील रहेगा और बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रहेगा असर
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्तूबर तक दोनों मौसम प्रणालियों का प्रभाव बना रह सकता है। इसके बाद 31 अक्तूबर को दक्षिण-पूर्वी जिलों में मौसम का असर रहने की संभावना है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का अधिक एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed