फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Drizzle adds to woes amidst the heat; people distressed by high humidity

Charkhi Dadri News: गर्मी के बीच बूंदाबांदी ने बढ़ाई परेशानी, उमस से लोग बेहाल

Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Drizzle adds to woes amidst the heat; people distressed by high humidity
दोपहर को आसमान में छाए बादल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को भी लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि बारिश से मौसम सुहावना होगा लेकिन बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक बढ़ गई। दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए और घरों से लेकर बाजारों तक गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन


38 डिग्री पहुंचा दिन का पारा
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आई। उल्टा हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।
विज्ञापन


बाजारों और सड़कों पर दिखा गर्मी का असर
दोपहर के समय शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली की खपत भी बढ़ने से दिनभर कूलर और एयर कंडीशनर लगातार चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की नजरें अच्छी बारिश पर टिकीं
बूंदाबांदी से खेतों में नमी तो बढ़ी लेकिन किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों के लिए अच्छी और लगातार बारिश की आवश्यकता है। यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसान अब मानसून के दोबारा सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं।


वर्सन:
प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं और 20 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। - डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed